फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurpreet Singh Ghuggi made people laugh a lot with his style, taught people a lesson about traffic rules and cyber crime

Chandigarh News: गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने अपने अंदाज से खूब हंसाया, लोगों को यातायात नियमों और साइबर अपराध का पाठ पढ़ाया

Wed, 15 Nov 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gurpreet Singh Ghuggi made people laugh a lot with his style, taught people a lesson about traffic rules and cyber crime
चंडीगढ़। सुखना लेक पर पुलिस विभाग का 15वां चंडीगढ़ पुलिस सप्ताह मंगलवार से शुरू हो गया है। इस मौके पर पुलिस विभाग के साइबर स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर हास्य कलाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने यातायात नियमों की पालना का संदेश दिया। अपने आकर्षक अंदाज में लोगों को हंसाते हुए घुग्गी ने कहा कि डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधान रहें। यातायात नियमों का पालन करें और नशे से दूर रहें। वहीं, उन्होंने मंच पर पुलिस अफसरों के साथ साइबर अपराध, नशे से लड़ने और यातायात नियमों की पालना की शपथ भी ली। यह कार्यक्रम 19 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान नशे के खिलाफ, यातायात नियमों की पालना को लेकर और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। इसके अंतर्गत ही मंगलवार को झील के पास सुबह एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसके बाद साइक्लोथोन हुआ, जिसे गुरप्रीत घुग्गी ने हरी झंडी दी। उन्होंने युवाओं को नशों से दूर रहने और पुलिस के साइबर स्वच्छता मिशन में सहयोग देने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन

साइकिल रैली में डीजीपी प्रवीर रंजन, आईजीपी राजकुमार सिंह, एसएसपी कंवरदीप कौर, एसएसपी ट्रैफिक मनीषा चौधरी, एसपी केतन बंसल, डीएसपी साइबर अपराध ए वेंकटेश और अन्य डीएसपी शामिल हुए। वहीं कई छात्र, साइबर इंटर्न, यातायात पुलिसकर्मी, रोड सेफ्टी रेंजर्स आदि शामिल हुए। इस रैली में लगभग 400 अधिकारी, कर्मी और विद्यार्थी शमिल हुए। झील के पास से शुरू हुई रैली हीरा सिंह चौक तक होती हुई वापस झील के पास समाप्त हुई।
विज्ञापन

साइबर अपराध होने पर यहां करें शिकायत
यदि आपके साथ किसी प्रकार का साइबर अपराध हुआ है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। वहीं www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस के इंस्टाग्राम पर chandigarhpolice.cybercell फेसबुक पर https://www.facebook.com/ChandigarhCyberCrime तथा ट्वीटर पर @ChdCyberCell पर भी जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed