{"_id":"ccbb3ff3d79641c74647456c094ca723","slug":"gurpreet-ghughi-in-jatt-james-bond","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जट्ट जेम्स बॉन्ड' में बैंक लूटते नजर आएंगे घुग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जट्ट जेम्स बॉन्ड' में बैंक लूटते नजर आएंगे घुग्गी
शंकर सिंह /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जट्ट जेम्स बांड की शूटिंग के दौरान सबसे मुश्किल पल तब होते थे, जब 1960 के लमरेटा स्कूटर पर मेरे साथ, गिप्पी और यशपाल बैठ जाते थे। वह चलते-चलते रास्ते में रुक जाता था।
विज्ञापन
25 अप्रैल को रिलीज होने वाली पंजाबी फिल्म जट्ट जेम्स बांड के बारे में गुरप्रीत घुग्गी ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में यह बात कही। गुरप्रीत प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
घुग्गी ने कहा कि इस फिल्म में काम करके उन्हें बहुत खुशी हुई है। इसमें वह अलग अंदाज में नजर आएंगे। घुग्गी ने बताया दूरदर्शन के लिए एक फिल्म में गंभीर किरदार निभाया था, जिसमें वह अपने ही बड़े भाई का खून कर देता है।
विज्ञापन
इसके बाद वह फिल्मों में कॉमेडी करते ही नजर आए, लेकिन कुछ साल बाद उन्हें कुछ हटकर किरदार निभाने का मौका मिला। इस फिल्म में वह बैंक लूटते नजर आएंगे।
उन्होंने बताया यह पहली पंजाबी फिल्म है जो बैंक लूटने के विषय पर बनी है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और यशपाल शर्मा के साथ गुरप्रीत दिखाई देंगे। गुरप्रीत ने कहा कि यशपाल शर्मा बहुत ही काबिल अभिनेता हैं।
उन्होंने बताया हाल ही में यह फिल्म धर्मेंद्र को भी भेजी गई थी। उन्हें बहुत पसंद आई। गुरप्रीत ने बताया उनकी दो अन्य फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। ‘डबल दि ट्रबल’ में वह धर्मेंद्र के साथ एक्टिंग करते नजर आएंगे।
साथ ही मुंडे यूके दे की सिक्वल ‘फिर आगे मुंडे यूकेदे’ में वह जिम्मी के साथ नजर आएंगे। आजकल वह हैरी बवेजा की फिल्म हैप्पी गो लक्की कि शूटिंग में व्यस्त हैं।
कपिल है फेवरेट स्टूडेंट
टीवी में आजकल कॉमेडी केविभिन्न कार्यक्रमों को दर्शक पसंद कर रहे हैं। कुछ दशक पहले तक कॉमेडी को सिर्फ डबल मीनिंग तक ही समझा जाता था, लेकिन कई लोगों ने अब कॉमेडी को अपनी जगह दिलाई है।
इसमें सबसे ज्यादा बेहतर कपिल कर रहे है। कपिल को उन दिनों से जानता हूं, जब वह मेरा स्टूडेंट था। गर्व होता है कि आज वह इस मुकाम तक पहुंचा है। उसने कॉमेडी के लेवल को बहुत आगे पहुंचाया है।