फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurjeet Singh Ladda arrested by Police in Rajpura over Nabha Jail break

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नाभा जेल ब्रेक का मुख्य आरोपी लाडा गिरफ्तार

Wed, 20 Sep 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 20 Sep 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Gurjeet Singh Ladda arrested by Police in Rajpura over Nabha Jail break
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : File Photo
पटियाला पुलिस और आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट इंटेलीजेंस विंग ने नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी गुरजीत सिंह लाडा निवासी डाढ थाना सराय अमानत खां जिला तरनतारन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने जाली नंबर वाली एक पजेरो कार, एक 30 बोर पिस्टल समेत 44 कारतूस, जाली वोटर कार्ड, एक पैन कार्ड और पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गुरजीत के गिरफ्तार होने से पंजाब के ही कई इरादा-ए-कत्ल, डबल व ट्रिपल मर्डर, गाड़ियां लूटने और किडनैपिंग करके फिरौती लेने की संगीन वारदातें ट्रेस हुई हैं।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. एस भूपति ने बताया कि सोमवार को सीआईए पटियाला-दो इंचार्ज बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने पुलिस पार्टी के साथ मिर्जापुर चंडीगढ़ रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक सूचना के आधार पर नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी गुरजीत सिंह लाडा को जाली नंबर की पजेरो कार में चंडीगढ़ साइड से आते हुए गिरफ्तार किया गया। लाडा ने नाके पर रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर अपनी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन


लाडा की तलाशी के दौरान उसके पास से एक 30 बोर पिस्टल समेत 44 कारतूस और पहचान छिपाने के लिए बनाए जाली वोटर कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट बरामद किए गए। जाली वोटर कार्ड सुरजीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव शेरपुर मुकंरदपुर पीलीभीत यूपी के नाम पर है। इसके साथ ही लाडा की पत्नी रमनदीप कौर, लड़की जैजी कौर के जाली दस्तावेजों पर आधारित फर्जी पहचान कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इस संबंधी थाना सदर राजपुरा में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

27 नवंबर 2016 को हुआ था जेल ब्रेक कांड

Gurjeet Singh Ladda arrested by Police in Rajpura over Nabha Jail break
27 नवंबर 2016 को हुआ था जेल ब्रेक कांड
27 नवंबर 2016 को गुरजीत सिंह लाडा अपने साथियों गोपी घनश्यामपुरिया, गोपी कौड़ा, प्रेमा सिंह प्रेमा लाहौरिया, पलविंदर सिंह पिंदा आदि के साथ नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल से चार खतरनाक गैंगस्टरों और दो आतंकियों को हथियारों की नोक पर भगा ले गया था।

भागने वाले कैदियों में गैंगस्टर हरजिंदर सिंह विक्की गौंडर, गुरप्रीत सिंह सेखों, कुलप्रीत सिंह नीटा दियोल और अमनदीप सिंह ढोटिया और आतंकियों में हरमिंदर सिंह मिंटू व कश्मीरा सिंह गलवढ़ी शामिल थे। इस केस में गठित एसआईटी ने जेल से भागने वालों और इनको जेल से भगाने वाले आरोपियों में से कुल 26 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में असलाह, एम्युनेशन और गाड़ियां बरामद की गई हैं। जेल से फरार विक्की गौंडर और आतंकी कश्मीरा सिंह गलवढ़ी की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिन्हें पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed