Kapurthala News: झड़प के बाद प्रशासन का एक्शन, गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब को कब्जे में लिया
डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से उनके पास धारा-145 का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव को स्टडी के बाद रिसीवर तैनात होगा जोकि तहसीलदार या नायब तहसीलदार होगा। जब तक इस गुरुद्वारा साहिब पर मालिकी का विवाद हल नहीं होता तब तक यह जिला प्रशासन के अधीन रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा को जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। तीन घंटे लंबे चली बैठक के बाद गुरुद्वारा साहिब के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं निहंग बाबा मान सिंह ने निहंग सिंहों समेत प्रस्थान शुरू कर दिया है। तनावपूर्ण माहौल के बाद एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लो, डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह, डीआईजी राजपाल सिंह संधू, आईजी जालंधर समेत आला अधिकारी तुरंत गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और बाबा मान सिंह से बातचीत कर समाधान निकाला। यहां करीब तीन घंटे की लंबी बातचीत के बाद बाबा मान सिंह और प्रशासन के बीच सहमति बनी। इसके बाद निहंग सिंह गुरुद्वारा साहिब खाली करने पर राजी हो गए। जिला प्रशासन ने सीआरपीसी की धारा-145 के तहत गुरुद्वारा साहिब का कब्जा ले लिया।
बैठक के बाद एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि धारा-145 लागू करवाने का अधिकार डीसी कैप्टन करनैल सिंह के पास है। मगर जो सुबह हुआ, उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। धारा-145 के तहत गुरुद्वारा साहिब को खाली कर दिया है। यहां पर रिसीवर डीसी की ओर से तैनात किया जाएगा। पहले दर्ज हुए केस में भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
गुरुद्वारा साहिब में गुरपर्व के मद्देनजर रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब की संपन्नता डीसी कपूरथला की रहनुमाई में गुरु मर्यादा के अनुरूप करवाई जाएगी। डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से उनके पास धारा-145 का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव को स्टडी के बाद रिसीवर तैनात होगा जोकि तहसीलदार या नायब तहसीलदार होगा। जब तक इस गुरुद्वारा साहिब पर मालिकी का विवाद हल नहीं होता तब तक यह जिला प्रशासन के अधीन रहेगा।
डीसी ने कहा कि शहर में माहौल शांत है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। निहंग सिंह मुखी बाबा मान सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब पर कब्जे का स्टे उनके हक में है। इस पर कब्जे की कार्रवाई गुरपर्व के बाद आगे बढ़ाई जाएगी। इस पर उन्होंने सहमति जताई है। बैठक के बाद बाबा मान सिंह के नेतृत्व में निहंग सिंहों ने गुरुद्वारा साहिब खाली करना शुरू कर दिया है।
तीन घंटे दहशत में रहे लोग
गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा के आसपास रहने वाले लोग और गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक होने वाली संगत तीन घंटे तक दहशत में रही। तीन दिन से पूरा एरिया पुलिस छावनी में तब्दील रहा। यहां तक कि दहशत के चलते आसपास की दुकानें भी बंद रहीं। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा।