{"_id":"eed08d0ba0370381121d1e3ae4f86251","slug":"gurdaspur-terror-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां आतंकी हमला हुआ, वहां फिर बम की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां आतंकी हमला हुआ, वहां फिर बम की अफवाह
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर।
Updated Sun, 09 Aug 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
दीनानगर में हुए आंतकी हमले और कुछ ही दिन बाद बस स्टैंड के पास वाली गली से मिली बमनुमा चीज की अफवाह से लोग दहशत में हैं। डर इस कदर हावी है कि लावारिस पड़ी छोटी से छोटी चीज को भी लोग संदेहपूर्वक देख रहे हैं। शुक्रवार रात भी एसएसपी कार्यालय जाने वाली रोड पर रेहड़ी पर बम मिलने की अफवाह फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इससे पहले एहतियात के तौर पर बस्ती को खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब दस बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बस स्टैंड की बैक साइड पर जो रास्ता एसएसपी कार्यालय की ओर जाता है वहां रेहड़ी पर एक बमनुमा चीज लिफाफे में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियात के तौर पर रास्ते पर आवागमन बंद करवा दिया।
विज्ञापन
साथ लगते आफिसर क्लब जहां इन दिनों गुरदासपुर में बन रहे मिनी सचिवालय की लेबर अपने परिवार के साथ रह रही है उन्हें बाहर निकाला गया। लोग सड़क पर आकर खड़े हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लिफाफे में पड़ी संदिग्ध वस्तु को खंगालना शुरू किया। एक घंटे बाद पुलिस ने घोषणा की कि लिफाफे में बम नहीं है।
विज्ञापन
तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गुरदासपुर के एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर का कहना है कि सूचना मिलने के बाद चेकिंग की गई लेकिन वहां से कोई बमनुमा चीज नहीं मिली। यह केवल अफवाह थी।