{"_id":"57789e0c4f1c1bd24979bad2","slug":"gurdas-mann-udta-punjab-singer-gurdas-mann-gurdas-mann-interview-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'उड़ता पंजाब' पर सवाल से हिचकिचाए गुरदास मान, पढ़िए खास इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'उड़ता पंजाब' पर सवाल से हिचकिचाए गुरदास मान, पढ़िए खास इंटरव्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Jul 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने दी लाइव परफॉर्मेंस
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी सिंगर गुरदास मान से उड़ता पंजाब को लेकर सवाल पूछा गया तो वे जवाब देने से पहले हिचकिचाते हुए नजर आए। फिर बाद में कहा कि मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी। चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में लाइव परफॉर्म करने आए गुरदास मान से स्पेशल बातचीत में यह सवाल पूछा गया।
इस मौके पर गुरदास मान ने कहा कि इंसान खाने में जो पसंद करता है, एक दुकानदार वही उसके सामने परोसता है। कुछ ऐसा ही संगीत की दुनिया में होता है। उन्होंने माडर्न गायकी जिसमें नशा, सट्टा, शराब पर फोकस किया जाता है, उसके विषय में बात करते हुए कहा कि एक कलाकार अपने श्रोताओं को ध्यान में रखकर अपनी कला का प्रदर्शन करता है।

पंजाबी गायक गुरदास मान ने टैगोर थिएटर के मंच पर पेश किए गीत।
गुरदास मान कहते हैं कि जब लोग उससे ऐसे गानों की मांग करेंगे तो वह वहीं गाने पेश करेगा। इसलिए यह लोगों पर निर्भर करता है कि उन्हें कैसे गाने सुनने चाहिए। साथ ही में उन्होंने कहा कि ऐसी गायकी भी एक सीमा तक होनी चाहिए, और ऐसे गानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक रेगुलेटरी का गठन किया जाना चाहिए।
गुरदास मान की एल्बम के अलावा कईं फिल्में भी आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे किसी नई एलबम पर काम नहीं कर रहे हैं। दिल दा मामला गाने से मशहूर हुए गुरदास मान की 34 से अधिक एलबम आ चुकी हैं।
दिलजीत सिंह के साथ अच्छा रहा अनुभव
मान ने 2015 में दिलजीत केसाथ गाए गाने की बणूं दुनियां दा पर बात करते हुए कहा कि उनके साथ गायकी का अनुभव काफी अच्छा रहा। कॉक स्टूडियो में रिकार्ड किए गए इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया गया।