फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurdas Maan in Chandigarh

'पंजाबी फिल्मों में है कंटेंट की कमी'

Tue, 01 Apr 2014 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
Gurdas Maan in Chandigarh
आजकल कई फिल्में आ रही हैं, लेकिन सबसे बड़ी कमी उनके कंटेंट में लगती है। फिल्म की कहानी दिलचस्प होनी चाहिए। यह बात प्रसिद्ध गायक गुरदास मान ने आईटी पार्क स्थित एक होटल में अपनी आने वाली फिल्म ‘दिल विल प्यार व्यार’ की प्रमोशन के बाद कही। उनके साथ उनकी पत्नी मनजीत मान, जस्सी गिल और मानव भी मौजूद थे। ये फिल्म दो मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन


यूनिसिस इन्फोसॉल्यूशंस और साईं क्रिएशंस के बैनर में बन रही इस फिल्म का निर्देशन मनजीत मान ने किया है। मनजीत ने कहा कि यह एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें भरपूर कामेडी है।
विज्ञापन


प्रमोशन के साथ फिल्म का डिजिटल पोस्टर भी लांच किया गया। इस फिल्म में गुरदास मान और जस्सी गिल ने मिलकर एक गीत गाया है, जिसके  बोल मितरां दा दिल नच्चदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरदास मान ने कहा कि एक जमाना था जब उनका गीत दिल दा मामला काफी हिट रहा। इसी के बदले पहली फिल्म का ऑफर भी मिला, लेकिन अब समय के साथ काफी बदलाव आ गया है। आजकल का पंजाबी संगीत बहुत अच्छा है, लेकिन उनके गीतों के बोल थोड़ा खलते हैं।

पंजाबी गायकी में नए गायक जुड़े हैं, जिनमें सरताज, कंवर ग्रेवाल और सलीम का नाम लिया जा सकता है, जो पंजाबी गायकी की विरासत को संभाल रहे हैं। मान ने कहा कि वे नए लोगों से सीखते हैं और नए प्रयोग भी करते रहते हैं।

 
गाने का शौक ले आया यहां: जस्सी गिल
लांसर, प्यार मेरा पुज गया एहो जे मुकाम ते, नैना नूं जैसे गाने गाकर हिट हुए गायक जस्सी गिल ने कहा कि उन्होंने कभी सिंगर बनने की नहीं सोची थी।

पंजाब के खन्ना निवासी जस्सी ने फिल्म दिल विल प्यार व्यार में गुरदास मान के साथ गाना गाया है जिस पर जस्सी ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कई यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद अपनी पहली एलबम निकाली, जिसके गाने चले और उसके बाद लांसर, प्यार मेरा पुज गया जैसे गानों ने सफलता दिला दी, अभी हाल ही में फिल्म मिस्टर और मिसेज 420 को अच्छा रिस्पांस मिला तो काफी खुशी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed