फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurad Mahipal In-Laws Statement, Gurugram Shootout, Judge Krishan Kant

गुरुग्राम गोलीकांडः आरोपी महिपाल के ससुराल वालों का बयान आया सामने, किए दो बड़े खुलासे

Tue, 16 Oct 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Tue, 16 Oct 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Gurad Mahipal In-Laws Statement, Gurugram Shootout, Judge Krishan Kant
गुरुग्राम गोलीकांड का आरोपी महिपाल
गुरुग्राम में जज की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी गनर महिपाल के ससुराल वालों का बयान सामने आया है, जिन्होंने दो खुलासे किए हैं। एक ये कि महिपाल के खिलाफ उनकी बेटी की तरफ से कभी कोई शिकायत नहीं आई। वह बहुत खुश है और महिपाल ने उसके साथ कभी कुछ गलत नहीं किया।
विज्ञापन


दूसरा ये कि महिपाल ने धर्म परिवर्तन किया है, तो वह बिल्कुल गलत है क्योंकि उनकी बेटी को इसके बारे में कुछ नहीं पता। न ही उनके बीच कुछ ऐसा हुआ है कि महिपाल को ऐसा कदम उठाना पड़े। महिपाल के बारे में बाहर से किसी भी व्यक्ति ने आज तक कोई नेगेटिव इनपुट नहीं दिया है। बता दें कि महिपाल की इस करतूत से उसके ससुराल पक्ष के लोग भी सन्न हैं।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्हें विश्वास भी नहीं हो रहा है कि उनका दामाद कभी ऐसा कदम उठा सकता है क्योंकि उन्हें बेटी के माध्यम से उसकी किसी भी हरकत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उनकी बेटी भी खुश थी और धर्म परिवर्तन की बातें भी अब मीडिया के जरिये ही सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला से बातचीत में आरोपी गनर महिपाल के ससुराल पक्ष ने हैरानी जताई कि जिन बातों की जानकारी हमें नहीं है वह जानकारी मीडिया से मिल रही हैं। धर्म परिवर्तन की बात उन्हें भी नहीं पता और न ही उनकी बेटी ने कभी इसके बारे में बताया। इसलिए धर्म परिवर्तन की बात पूरी तरह से गलत हैं।

शादी से पहले ही हरियाणा पुलिस में भर्ती हो गया था

Gurad Mahipal In-Laws Statement, Gurugram Shootout, Judge Krishan Kant
Gurugram murder
उल्लेखनीय है कि कोसली में जन्मे महिपाल का विवाह 12 दिसंबर 2009 को जिले के गांव रोजका निवासी मीनू के साथ संपन्न हुआ था। विवाह से पूर्व ही महिपाल हरियाणा पुलिस में भर्ती हो गया था। अधिकांश ड्यूटी गुरुग्राम में होने के कारण कुछ समय बाद वह अपनी पत्नी को लेकर वहीं रहने लगा।

ससुरालजनों ने बताया कि मीडिया द्वारा धर्म परिवर्तन एवं लड़ाई झगड़ा करने की खबरों से वे आहत हैं। सच्चाई तो यह है कि महिपाल शांत स्वभाव का व्यक्ति है। उसके द्वारा ऐसी घटना को अंजाम देना बेहद हैरान करने वाली बात है। हालांकि उन्होंने बताया कि घटना से एक दिन पहले उनकी बेटी अवश्य आ गई थी लेकिन जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो वह गुरुग्राम चली गई।

उल्लेखनीय है कि पुलिस के जवान आरोपी महिपाल गुरुग्राम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की सुरक्षा में तैनात था। 13 अक्तूबर को उसने जज की पत्नी व बेटे को बाजार में सरेआम गोली मार दी, जिसमें पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed