फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gupta calls rumors of leaving party a conspiracy by BJP

Chandigarh News: गुप्ता ने पार्टी छोड़ने की अफवाहों को भाजपा की साजिश बताया

Thu, 13 Jun 2024 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Gupta calls rumors of leaving party a conspiracy by BJP
आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-मैं अरविंद केजरीवाल का सच्चा सिपाही हूं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने पार्टी छोड़ने की अफवाहों को भाजपा की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल का सच्चा सिपाही हूं। भाजपा झूठी अफवाहें फैलाना बंद करे। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके पार्टी छोड़ने के मैसेज वायरल हो रहे हैं।

आगामी रणनीति पर गुप्ता ने कहा कि पार्टी की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है। गठबंधन का फैसला आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। पानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी पानी का प्रबंधन सही नहीं है। यहां भी लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, इसलिए पीने का पानी हरियाणा और दिल्ली के लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व सीएम मनोहर लाल जो शहरी विकास विभाग के केंद्रीय मंत्री हैं, से 40 हजार बेघरों को मकान देने की मांग की थी, लेकिन पिछले तीन साल से वह लगातार उनकी मांग को खारिज कर रहे हैं। उन्होंने मनोहर लाल से मांग की कि वह पहली कलम से लाखों बेघरों को मकान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हरियाणा में 1 लाख 68 हजार लोगों ने आवेदन किया। जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लगभग तीन लाख लोगों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया। लेकिन भाजपा सरकार एक भी फ्लैट और प्लॉट देने में कामयाब नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed