फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gully Cricket: Team number 53 and team number 20 will fight for the title

गली क्रिकेट : खिताब के लिए टीम नंबर 53 और टीम नंबर 20 में होगी भिड़ंत

Sun, 23 Apr 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gully Cricket: Team number 53 and team number 20 will fight for the title
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित किए जा रहे गली क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रविवार को टीम नंबर 53 और टीम नंबर 20 आमने-सामने होंगी। शनिवार को सेक्टर-26 स्थित पुलिस मैदान में सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। दिन के पहले सेमीफाइनल मैच में टीम नंबर 169ए की 99 रन पर ढेर हो गई। दिनेश चौधरी ने 39 रन बनाए। टीम नंबर 53 के अमन ने तीन और मोहम्मद शाहबान व मकसूद ने दो-दो विकेट चटकाए। टीम नंबर 53 ने नौवें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। तानिश ने 24 जबकि नाबाद कृष्णा ने 20 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भी एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। टीम नंबर 20 ने टीम नंबर 143 पर 9 विकेट की जीत दर्ज की। टीम नंबर 143 ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सूर्यवंश और गुलशन की घातक गेंदबाजी के समक्ष टीम कुल 44 रन ही बना पाई। जवाब में कुलदीप की 40 रन की पारी ने टीम नंबर 20 को पांचवें ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर जीत दिला दी। यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि फाइनल मुकाबला रविवार को सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मेयर अनूप गुप्ता, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन शर्मा और गृह सचिव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed