{"_id":"61b65e9e4c40e93caf0bad2f","slug":"guldaudi-show-complete-thousands-of-people-gathered-on-the-day-of-the-holiday-chandigarh-news-pkl43585622","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदाउदी शो संपन्न, छुट्टी के दिन उमड़े हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदाउदी शो संपन्न, छुट्टी के दिन उमड़े हजारों लोग
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-33 स्थित टेरेस्ड गार्डन में चल रहा तीन दिवसीय गुलदाउदी शो रविवार को समापन हुआ। नगर निगम ने 10 दिसंबर को शो शुरू किया था।
रविवार को शो का अंतिम दिन था। छुट्टी होने के चलते काफी संख्या में लोग यहां पर रखे फूलों को निहारने पहुंचे। शो में फूलों की 269 किस्में रखी गई थीं। इस बार का गुलदाउदी शो जीरो वेस्ट मुहिम के तहत आयोजित किया गया था।
गुलदाउदी शो के आखिरी दिन लोग अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। इनमें बच्चे, युवा, पुरुष महिलाएं और बड़ी उम्र के लोग शामिल रहे। शो में सजावट के लिए लगाए गए फूलों के साथ लोगों ने जमकर फोटो खिचवाएं। वहीं बच्चों में भी फोटो खिंचवाने का काफी क्रेज दिखा। बच्चों ने स्पाइडर मैन, शेर, हाथी के साथ फोटो खिचवाएं।