फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   guldaudi blossoms after two years in PU, VC will inaugurate the show today

Chandigarh News: पीयू में दो साल बाद गुलदाउदी की बहार, वीसी करेंगे शो का उद्घाटन आज

Thu, 15 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
guldaudi blossoms after two years in PU, VC will inaugurate the show today
फूलो के बीच उत्साहित एक युवती - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दो साल बाद प्रो. आरसी पॉल रोज गार्डन में गुलदाउदी की बहार देखने को मिलेगी। पीयू हॉर्टिकल्चर विभाग वीरवार को 13वां गुलदाउदी शो करवा रहा है। इसका उद्घाटन वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार करेंगे।
विज्ञापन

हॉर्टिकल्चर विभाग के अनिल ठाकुर ने बताया कि इस बार गुलदाउदी शो में लगभग 2500 के करीब गमले होंगे। इनमें 123 वैरायटी के गुलदाउदी के फूलों को प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं इस बार गुलदाउदी की सात नई किस्मों को लगाया गया है। इसमें शेखर, एजिना, एम-24, एगनिशिखा, पर्ल, डेजी और एस्टर शामिल है। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन और पाबंधियों के बाद पीयू में दो साल बाद गुलदाउदी शो आयोजित होने जा रहा है। शो के लिए माली साल भर से तैयारी कर रहे हैं। पौधों के बीज लगाने से लेकर उनकी व्यवस्था और पालन पोषण में लगभग साल लग जाता है। पीयू के माली गुलदाउदी शो के लिए पौधों को परिसर में ही तैयार करते हैं। गुलदाउदी शो में गुलदाउदी को अलग-अलग ग्रुप में प्रदर्शित किया जा रहा है। इस बार शो को खास बनाने के लिए गुलदाउदी के फूलों से पीयू का नाम लिखा गया है। यह छात्रों और दर्शकों के लिए आकर्षक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed