फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   guest teanchers recruitment case, highcourt order to govt

गेस्ट टीचर्स भर्ती मामले में सरकार को हाईकोर्ट का सख्त निर्देश

Wed, 07 Oct 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Oct 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
guest teanchers recruitment case, highcourt order to govt

हरियाणा में नियमों को ताक पर रखकर गेस्ट टीचर्स भर्ती करने वाले शिक्षा अधिकारियों और प्रिंसिपलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से और समय मांगा है। हाईकोर्ट के जस्टिस आरके जैन की एकल बेंच ने एक हफ्ते में कार्रवाई पर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


सुनवाई 13 अक्तूबर को होगी। मामले के अनुसार गेस्ट टीचर भर्ती के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। आरोप लगाया था कि भर्ती के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों, प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों की जिम्मेवारी तय की गई थी। इस दौरान कई चहेतों को भर्ती कर लिया गया, जबकि वह योग्य उम्मीदवार ही नहीं थे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया की जानकारी के साथ नियमों से बाहर रखे गए गेस्ट टीचरों का ब्योरा भी मांगा था। जांच के बाद सरकार ने कहा था कि 719 गेस्ट टीचर्स ऐसे निकले, जो भर्ती के लिए योग्य नहीं थे। हाईकोर्ट ने यह भी पूछा था कि ऐसे आवेदकों की भर्ती के लिए कौन जिम्मेवार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने गेस्ट टीचर्स का ये ब्यौरा दिया

guest teanchers recruitment case, highcourt order to govt

इस पर सरकार ने बताया था कि गलत तरीके से भर्ती के लिए 87 प्रिंसिपल, 19 हेडमास्टर, 24 डीडीओ समेत 130 अधिकारी जिम्मेवार हैं। हाईकोर्ट ने सरकार के इस जवाब पर 719 गेस्ट टीचरों को निकालने और गलत भर्ती के जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था।

यह आदेश वर्ष 2012 में दिया गया था, लेकिन सरकार ने केवल गेस्ट टीचरों को निकाला, जबकि गलत भर्ती के जिम्मेवार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की थी। याची नानक चंद ने एडवोकेट जगबीर मलिक के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया गया था कि शिक्षा विभाग ने गलत भर्ती के जिम्मेवार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं कर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना की है, लिहाजा उचित कार्रवाई की जाए।

इस याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया था कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की गई और कब तक की जाएगी। सरकार पिछले साल से इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगती आ रही है, लेकिन मंगलवार को और समय मांगने पर हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में कार्रवाई संबंधी जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed