फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GST returns Chandigarh raided documents seized

चंडीगढ़ में जीएसटी रिटर्न नहीं भरने वाली 6 फर्मों पर छापा, दस्तावेज जब्त

Sat, 25 Jul 2020 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
GST returns Chandigarh raided documents seized
चंडीगढ़। जीएसटी रिटर्न नहीं भरने वाली फर्मों के खिलाफ शुक्रवार को एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की। डिपार्टमेंट ने 6 फर्मों पर अलग-अलग छापा मारा। इन फर्मों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि फर्में फर्जी तरीके से काम कर रही थीं। इसके अलावा नियमित रूप से जीएसटी नहीं भरा जा रहा था। यह कार्रवाई एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ के निर्देश पर की गई। इसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर आधारित 6 टीमों को इस काम में लगाया है। विभाग की ओर से एमएस एसआर एजेंसीज गोबिंदपुरा मनीमाजरा, एमएस ग्लोबल होम साल्यूशंस गोबिंदपुरा मनीमाजरा, एमएम रजत इंटरप्राइजेज ठाकुरद्वारा मनीमाजरा, एमएस पॉलिटेक गोबिंदपुरा मनीमाजरा, एमएस यूरो सेल्स गोबिंदपुरा मनीमाजरा और एमएस अम्बा एजेंसीज गोबिंदपुरा मनीमाजरा पर छापे की कार्रवाई की गई है। ये सभी फर्में पाइप्स और टाइल्स की डील करती हैं। उन्होंने बताया कि राजेश बहल एमएस एसआर एजेंसीज में पार्टनर और एमएस ग्लोबल होम साल्यूशंस का प्रोपराइटर हैं। वहीं, रजत बहल रजत इंटरप्राइजेज, एमएस पॉलिटेक और यूरो सेल्स के प्रोपराइटर हैं, जबकि मोनिका गर्ग अम्बा एजेंसीज की प्रोपराइटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे से जुड़ी हैं फर्में
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और सर्कुलर ट्रेडिंग के जरिए अवैध रूप से गुड्स एंड सर्विस क्रेडिट लेने में एक-दूसरे के साथ जुड़े हैं। सभी छह फर्मों ने जीएसटी पीरियड के अंदर 61 करोड़ रुपये की सेल की, लेकिन सरकार को सिंगल अमाउंट भी टैक्स नहीं दिया, जबकि इनपुट टैक्स क्रेडिट में एडजस्ट किया गया। इसके अलावा सभी फर्में जीएसटीआर-थ्रीबी मंथली टैक्स रिटर्न भी फरवरी 2020 से फाइल नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed