{"_id":"68bc90b0528bbd12c80353bd","slug":"gst-reforms-are-a-historic-initiative-to-promote-ease-of-doing-business-chandigarh-news-c-16-pkl1079-811471-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कारोबार की सहजता को प्रोत्साहित करने की ऐतिहासिक पहल हैं जीएसटी सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कारोबार की सहजता को प्रोत्साहित करने की ऐतिहासिक पहल हैं जीएसटी सुधार
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) उत्तरी क्षेत्र ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधारों का स्वागत किया है। कहा है कि ये सुधार प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने, अनुपालन को आसान बनाने और प्रमुख क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित करने की बड़ी क्षमता रखते हैं।
सीआईआई उत्तरी क्षेत्र की चेयरपर्सन एवं आनंद ग्रुप की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सनअंजलि सिंह ने कहा कि नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधार अनुपालन को सरल बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार की सहजता को प्रोत्साहित करने की एक ऐतिहासिक पहल है। ये सुधार न केवल निवेशकों के विश्वास को मजबूत करेंगे, बल्कि मांग और अर्थव्यवस्था में वृद्धि को भी बल देंगे।
विनिर्माण क्षेत्र के लिए विशेष रूप से ऑटोमोबाइल और उसके घटकों पर जीएसटी दरों में कमी छोटे विक्रेताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। ये कदम भारत को नवाचार, निवेश और औद्योगिक उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेंगे।
विज्ञापन
सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के डिप्टी चेयरपर्सन पुनीत कौरा ने कहा कि ये सुधार उच्च-प्रौद्योगिकी और रक्षा-उन्मुख विनिर्माण के लिए सकारात्मक कदम हैं। अनुपालन को सरल बनाकर और कर ढांचे का तार्किकीकरण करके सरकार ने उद्योग को उन्नत क्षमताओं में निवेश करने के लिए अधिक विश्वास प्रदान किया है।