फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   groom demand car and cash at marriage ceremony time and ran away, case against groom family

विदाई से पहले दुल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, डोली में बैठी दुल्हन करती रह गई इंतजार

Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
groom demand car and cash at marriage ceremony time and ran away, case against groom family
होशियारपुर में विदाई के वक्त भाग गया दूल्हा
आनंद कारज हो गया, विदाई का वक्त भी आ गया। ठीक उसी समय दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन डोली में बैठी इंतजार ही करती रह गई। घटना पंजाब के होशियारपुर की है।
विज्ञापन


यहां विदाई के वक्त दूल्हे के परिजनों ने लग्जरी कार और कैश मांग लिया। इस बीच दूल्हा मौका मिलते ही फरार हो गया। दूल्हन और उसके परिजन देखते रह गए। मामला थाना मुकेरियां पहुंचा और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


लड़की के और पिता के बयान लेकर पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं थाना प्रभारी ने लड़की के पिता सुभाष चंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। लड़के की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हंगामे के बीच दूल्हा हो गया फरार

groom demand car and cash at marriage ceremony time and ran away, case against groom family
निकाह
लड़की के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि सवेरे दूल्हे के पिता रविंद्र सिंह का फोन आया कि वे बारात लेकर सीधा गुरुद्वारा पहुचेंगे। बारात आई और आनंद कारज की सभी रस्में पूरी की गई। विदाई का वक्त आया और दुल्हा दुल्हन कार में बैठ चुके थे कि पिता ने लग्जरी कार और कैश की डिमांड कर दी।

साथ ही कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होगी, दुल्हन विदा नहीं होगी। इसके बाद हंगामा हो गया और दूल्हा कार से उतर गायब हो गया। उसे इधर उधर तलाशा गया, पर ​कोई पता नहीं चला। परिवार के बड़े बुजुर्गों ने विवाद सुलझाना चाहा, पर बात नहीं बनी। उसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed