फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grenade attack links linked to Pakistan, names of terrorist Rinda and gangster Pasiya surfaced

Chandigarh News: पाकिस्तान से जुड़े ग्रेनेड हमले के तार, आतंकी रिंदा और गैंगस्टर पासिया का नाम आया सामने

Fri, 13 Sep 2024 03:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Grenade attack links linked to Pakistan, names of terrorist Rinda and gangster Pasiya surfaced
चंडीगढ़। शहर के सबसे पॉश इलाके सेक्टर-10 में हुए हैंड ग्रेनेड हमले के तार अब पाकिस्तान से जुड़ गए हैं। मामले में पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और यूएसए में बैठे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया का नाम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों आतंकियों के कहने पर ही कोठी नंबर-575 में दोनों युवकों ने हैंड ग्रेनेड से हमला किया। निशाने पर जालंधर के पूर्व एसपी जसकीरत सिंह चहल और उनका परिवार था। इसके लिए दोनों हमलावार तीन दिन से शहर की रेकी कर रहे थे। चंडीगढ़ पुलिस के अलावा पंजाब पुलिस, आईबी व एनआईए की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। ग्रेनेड अटैक के बाद जांच एजेंसियों ने घटनास्थल से लेकर सेक्टर-43 के अंतरराज्यीय बस अड्डे तक लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेल खंगाली। इनमें दोनों हमलावर बस स्टैंड के बाहर से सेक्टर-10 जाने के लिए किराए पर ऑटो लेते नजर आए हैं। हिरासत में लिए गए ऑटो चालक कुलदीप ने भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कुलदीप के मुताबिक, वह दोनों हमलावरों को ऑटो में बिठाकर किसान भवन से मटका चौक होते हुए करीब पौने 6 बजे सेक्टर-10 लेकर पहुंचा। बाद में युवकों द्वारा बताए गए रास्ते के अनुसार वह उन्हें कोठी नंबर 575 तक लेकर गया। जहां दोनों ने ऑटो से उतरते ही कोठी में हैंड ग्रेनेड फेंक दिया और वापस ऑटो में बैठकर फरार हो गए। कुलदीप के मुताबिक, सेक्टर से बाहर निकलते ही दोनों युवक ऑटो से उतरे और सेक्टर-9 की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

सेक्टर-43 बस स्टैंड पर लगे कैमरों की फुटेज से यह बात भी सामने आई है कि हमलावर युवक पहली बार यहां नहीं आए थे। वे 9 सितंबर से लगातार यहां आ रहे थे। घटना को अंजाम देने के लिए 3-4 दिनों तक दोनों युवकों ने शहर में रेकी की। वारदात को अंजाम देने के बाद कहां से भागना है, इसकी तैयारी उन्होंने पहले ही कर रखी थी। इसके लिए ही वह पहले से रेकी कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावर 9 सितंबर को सेक्टर-43 बस स्टैंड पर एक अन्य युवक से भी मिले थे। वह युवक कौन है और वह हमलावरों को कैसे जानता है, इस बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली की स्पेशल टीम भी जांच में जुटी : घटनास्थल पर वीरवार सुबह भी सीएफएसएल समेत अन्य कई टीमें जांच के लिए पहुंच गईं। दिल्ली पुलिस एक स्पेशल टीम भी जांच के लिए पहुंची हुई है। सीएफएसएल की टीमों ने घटनास्थल पर फिर से आसपास वाले एरिया से कई सैंपल लिए और बारीकी से कई घंटे तक जांच की। वीरवार को पुलिस ने कोठी की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर पूरी तरह से बंद रखा था और किसी को भी उधर जाने नहीं दिया। ग्रेनेड फटने की घटना के बाद से ही वहां रहने वाला परिवार काफी सहमा हुआ है। आस पड़ोस में रहने वाले लोगों के मन में भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed