ऐसी हिमाकत: सब इंस्पेक्टर को उसी की पिस्टल की गोली से उड़ाया, एएसआई की बाजू तोड़ी; DSP के सामने गुंडागर्दी
थाना श्री गोइंदवाल साहिब के सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह खडूर साहिब के गांव कोट मोहम्मद खां में विवाद निपटाने गए थे। इसी दाैरान आरोपियों ने उन्हीं की रिवाल्वर से उन्हें गोली मार दी। आरोपी सरपंच आम आदमी पार्टी से है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव कोट मोहम्मद खां में विवाद निपटाने गए थाना श्री गोइंदवाल साहिब के सब इंस्पेक्टर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं एएसआई की बाजू तोड़ दी गई। थाना श्री गोइंदवाल साहिब में आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें: अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत पर एनएसए खत्म: अमृतसर पुलिस ने डिब्रूगढ़ जेल से किया गिरफ्तार, लाया जाएगा अमृतसर
गांव कोट मोहम्मद खां के सरपंच कुलदीप सिंह के बेटे का गांव से संबंधित अर्शदीप सिंह के साथ करीब दस दिनों से विवाद चला आ रहा था। उक्त विवाद को लेकर दोनों पार्टियां आमने-सामने हो चुकी है। विपक्षी पार्टियों द्वारा आप के सरपंच कुलदीप सिंह व अन्य लोगों के खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में लिखित शिकायत दी गई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सुबह से चल रही थी तनातनी
बुधवार सुबह 11 बजे दोनों पार्टियों के बीच कहासुनी हुई। शाम चार बजे विवाद निपटाने के लिए समय तय किया गया, परंतु सरपंच गुट की ओर से गांव में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया। सरपंच गुट की गुंडागर्दी के खिलाफ विपक्षी पार्टी द्वारा पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की गई। आनन फानन थाना श्री गोइंदवाल साहिब के एडिशनल प्रभारी सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह व पुलिस पार्टी रात साढ़े आठ बजे थाने से रवाना हुई।
पीटकर तोड़ी एएसआई की बाजू
करीब 9.35 पर गांव कोट मोहम्मद खां में दोनों पार्टियां आपस में फिर उलझ पड़ी। सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने विवाद निपटाने के लिए जब सरपंच गुट को पीछे हटने के लिए कहा तो आरोपियों ने सब इंस्पेक्टर का रिवाल्वर छीनकर उसी पर तीन गोलियां दाग दी। एक गोली लगने से सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह गंभीर घायल हो गए। वहीं आरोपियों ने पीट-पीटकर एएसआई जसबीर सिंह की बाजू तोड़ डाली।
गोलियों की आवाज सुनकर पीछे हट गए थे अधिकारी
ये सारा घटनाक्रम डीएसपी अतुल सोनी व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह गिल की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान दोनों अधिकारी गोलियों की आवाज सुनकर पीछे हट गए। बाद में सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह व एएसआई जसबीर सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां चरणजीत सिंह को मृत घोषित किया गया। एसपी (आई) अजयराज सिंह ने बताया कि सरपंच कुलदीप सिंह के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बोले-सीएम को पंजाब की परवाह नहीं
तरनतारन फायरिंग की घटना पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है। सीएम भगवंत मान को पंजाब की कोई परवाह नहीं है...पंजाब में जिस तरह से एक पुलिसकर्मी को गोली मारी गई है, उससे साफ है कि पंजाब में स्थिति बेहद गंभीर है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के बाद भी सीमा के पास के इलाकों में ग्रेनेड फेंके जा रहे हैं, डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा जा रहा है। ऐसा लगता है कि यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि पंजाब में हिंदू और दलित सुरक्षित नहीं हैं...सरकारों की भूमिका संदेह के घेरे में है।#WATCH | Chandigarh | On the Tarn Taran firing incident | Punjab Congress President Amarinder Singh Raja Warring says, "There is nothing in the name of law and order in Punjab...Punjab CM Bhagwant Mann does not care about Punjab...The way a policeman has been shot in Punjab, the… pic.twitter.com/m098oySLa9
— ANI (@ANI) April 10, 2025