फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grenade attack case at former minister Manoranjan Kalia's houseNIA files charge sheet against four accused

Chandigarh News: पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक मामला एनआईए ने चार आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Sun, 05 Oct 2025 09:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Grenade attack case at former minister Manoranjan Kalia's houseNIA files charge sheet against four accused
पंजाब के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाने के लिए तैयार किया था एक आतंकी गिरोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें गिरफ्तार आरोपी सैदुल अमीन (अमरोहा, यूपी) और अभिजोत जांगड़ा (कुरुक्षेत्र) शामिल हैं। साथ ही दो फरार आरोपी यमुनानगर के कुलबीर सिंह सिद्धू और करनाल के मनीष उर्फ काका राणा के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की गई है।
कालिया के घर 7 अप्रैल 2025 की रात ग्रेनेड हमला हुआ था। 12 अप्रैल को एनआईए ने मामले की जांच शुरू की थी। करीब छह महीने में ही एनआईए ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए के अनुसार आरोपी कुलबीर आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का सक्रिय सदस्य है। उसने अपने साथी मनीष के साथ मिलकर पंजाब के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाने के लिए एक आतंकी गिरोह तैयार किया था ताकि लोगों में डर का माहौल बनाया जा सके और बीकेआई के लिए फंड जुटाया जा सके।
विज्ञापन

अमीन ने फेंका था ग्रेनेड
जांच में सामने आया कि मनीष ने अमीन को इस गिरोह में भर्ती किया था और उसी ने कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंका था। यह ग्रेनेड कुलबीर ने सैदुल को दिया था, जबकि हमले के लिए फंडिंग अभिजोत ने की थी। हमले के बाद कुलबीर ने एक पोस्टर जारी कर मनीष के साथ मिलकर साजिश रचने की जिम्मेदारी ली थी। कुलबीर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। एनआईए ने इससे पहले कुलबीर के खिलाफ अप्रैल 2024 में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता विकास प्रभाकर की टारगेट किलिंग के मामले में भी चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed