फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   green star house status for houses of people who have got both doses of corona in Haryana

हरियाणा: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं तो आपके घर को मिलेगा ग्रीन स्टार हाउस का दर्जा

Sat, 25 Sep 2021 02:25 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 25 Sep 2021 02:25 PM IST
सार

विज ने कहा कि जिन लोगों को कोविड की दूसरी वैक्सीन लगनी है, उनका डाटा तैयार कर घर-घर जाकर टीका लगाएं। बताया गया कि अब तक 1,59,86,337 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 57,93,318 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। नूंह में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
green star house status for houses of people who have got both doses of corona in Haryana
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

हरियाणा में वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों के घरों को ग्रीन स्टार हाउस का दर्जा दिया जाएगा। अन्य लोग भी वैक्सीन लगवाने के प्रति प्रोत्साहित हों, इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य की 92 नगरपालिकाओं में कार्यरत सभी कर्मियों का भी टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में ये आदेश जारी किए हैं। विज ने बताया कि कोविड के दौरान अच्छा कार्य करने वाले विभाग के कर्मियों को राज्य पर व जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। फतेहाबाद, हिसार, नारनौल, कुरुक्षेत्र, चरखी-दादरी, कैथल, झज्जर व पलवल में 8 नई मोलीक्यूलर प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश में 1.73 करोड लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें से 65 प्रतिशत लोगों में आईएलआई (इन्फ्यूंजा लाइक इलनेस) लक्षण पाया गया है।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें -पंजाब की नई कैबिनेट का एलान: कैप्टन के पांच सहयोगियों की छुट्टी, सात नए चेहरे शामिल, कल लेंगे शपथ 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर जाकर लगेगी दूसरी डोज
विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों को कोविड की दूसरी वैक्सीन लगनी है, उनका डाटा तैयार कर घर-घर जाकर टीका लगाएं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि 23 सितंबर तक कुल 2,17,79,655 लोगों का टीकाकरण किया गया है। 1,59,86,337 लोगों को पहली और 57,93,318 को दोनों डोज लग चुकी हैं। स्वास्थ्य कर्मियों में पहली डोज 99 और दोनों डोज 93 प्रतिशत को लगाई गई हैं।

 
नूंह में चलाया जाएगा विशेष अभियान
विज ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स में पहली डोज 103 और दूसरी डोज 99 प्रतिशत को लगी है। नूंह जिले में विशेष अभियान चलाकर लोगों को टीके लगाए जाएंगे। नूंह के कीरा गांव में शत-प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि खाद्य सामग्री से संबंधित जांच में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
सात माह में मारे गए 241 छापे
नकली खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर पूरी तरह से नकेल कसकर कानूनी कार्रवाई करने के आदेश विज ने दिए। राजीव अरोड़ा ने विज को बताया कि मंडल स्तर पर खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए प्रयोगशालाएं स्थापित करने का काम किया जा रहा है। फरीदाबाद व गुरुग्राम में विशेष अभियान चला रहे हैं। विज ने निर्देश दिए कि नकली दवाओं की जांच के लिए लगातार छापामारी करें। छापामारी के लिए रैंडम फॉर्मूले पर काम किया जाए। अरोड़ा ने बताया कि पिछले सात महीने में 241 छापे मारे गए और 10502 निरीक्षण किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed