फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   grant to punjab university

पंजाब यूनिवर्सिटी को 110 करोड़ की ग्रांट

Tue, 24 Dec 2013 04:59 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Dec 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
grant to punjab university
केंद्र सरकार ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 110 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। दो दिन पहले ही इस संबंध में नई दिल्ली से आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन


पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने सोमवार को पीयू के गर्ल्स हॉस्टल के उद्घाटन मौके पर यह जानकारी दी। प्रो. ग्रोवर ने बताया कि मार्च से अक्तूबर 2013 में बजट के हिस्सा के तहत यह पैसा जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि अगले बजट के लिए पीयू ने करीब 150 करोड़ का प्रपोजल तैयार किया है। पंजाब यूनिवर्सिटी को सालाना ग्रांट के तहत 20 करोड़ रुपया पंजाब सरकार जबकि बाकी पैसा केंद्र सरकार की ओर से जारी किया जाता है।
विज्ञापन


पीयू कुलपति ने माना कि पीयू बजट को सेंट्रल बजट का हिस्सा बनाने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रपोजल भेजा गया है। प्रो. ग्रोवर ने उम्मीद जताई है कि अगले सत्र में यह प्रस्ताव भी पास हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी को 2013 में देश की नंबर वन और ब्रिक्स देशों में 13वां स्थान हासिल हुआ था। विश्व की टॉप 200 यूनिवर्सिटी में शामिल होने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी रिसर्च पर अधिक फोकस कर रही है।

पीयू को हाल ही में दो रिसर्च सेंटर भी अलॉट किए गए हैं। इसके तहत कई करोड़ रुपये ग्रांट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed