{"_id":"5e655fb18ebc3eebac5f1ad0","slug":"gpf-of-3500-electricians-stranded-in-yes-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक में 3500 बिजलीकर्मियों के जीपीएफ के करोड़ों फंसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यस बैंक में 3500 बिजलीकर्मियों के जीपीएफ के करोड़ों फंसे
Mon, 09 Mar 2020 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Yes Bank
- फोटो : ANI
वित्तीय संकट का सामना कर रहे यस बैंक में हरियाणा सरकार के 2500 करोड़ के साथ ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 3500 कर्मचारियों के जीपीएफ के करोड़ों रुपये भी फंस गए हैं।
विज्ञापन
निगम अपने कर्मचारियों के जीपीएफ की राशि हर महीने यस बैंक में ही जमा कराता है। जिससे बैंक खाते में करोड़ों की राशि है।
जीपीएफ फंसने से कर्मचारियों की हवाईयां उड़ गई हैं। कर्मचारी संगठन बिजली वितरण निगमों के उच्च अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं। करोड़ों रुपये का मामला होने के कारण निगमों के उच्च अधिकारियों की सांसें भी अटक हुई हैं। सरकार स्तर पर पूरे मामले को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
बैंक के वित्तीय संकट से बाहर आने पर ही जीपीएफ की राशि को लेकर अंतिम निर्णय होगा। चूंकि, वर्तमान में करोड़ों रुपये की राशि को बैंक एक साथ देने की स्थिति में नहीं है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने लाखों घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के यस बैंक के खाते में बिजली बिल का भुगतान करने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को कस्टमर केयर से फोन कर व आईटी सेल के जरिये सूचना भेजकर बिजली बिल भुगतन यस बैंक में न करने की जानकारी दी जा रही है। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सभी एसई ऑपरेशन की विशेष डयूटी लगाई गई है।
निगम नहीं चाहता कि उसकी बिल की लाखों रुपये की राशि यस बैंक में फंसे। हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि जीपीएफ कर्मचारियों की पूरी नौकरी की पूंजी है। सरकार इसे सुरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाए।