{"_id":"67293113e7b6a90e6f01c8b7","slug":"goyal-said-work-on-promoting-parajumping-and-aero-sports-chandigarh-news-c-16-pkl1010-555000-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराजंपिंग व एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने पर करें काम : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराजंपिंग व एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने पर करें काम : गोयल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने उड्डयन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्रदेश में पैराजंपिंग और एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने जैसी योजनाओं पर काम करें और फ्लाइंग क्लब की संख्या में बढ़ोतरी करने पर भी विचार करें। कहा कि विभागीय योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करें और तय समय में काम पूरा करने में कोई परेशानी न आए, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए।
मंत्री गोयल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य यही है कि प्रदेश में समय पर हवाई सेवाओं का और अधिक विस्तार हो और लोगों को बेहतर हवाई यात्रा सुविधा अपने निकट उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी एयरपोर्ट या पट्टी पर कोई विशेष कार्य के लिए जगह चिहि्न्त करने के साथ-साथ उद्देश्य की पूर्ति हो, इसे भी कार्य योजना में शामिल करना चाहिए, ताकि उस जगह का सदुपयोग हो। बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, एडवाइजर शेखर विद्यार्थी समेत कई लोग मौजूद रहे।