फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Govt will provide financial assistance to one lakh poor families in Haryana for installing solar panels

Haryana Budget 2024: हरियाणा में एक लाख गरीब परिवार बेचे सकेंगे बिजली, छतों पर सरकार लगाएगी सोलर पैनल

Sat, 24 Feb 2024 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Feb 2024 12:53 AM IST
सार

सीएम ने बजट में बताया कि साल 2023-24 में पीएम कुसुम योजना के तहत 70 हजार सौर पंप सेट की स्थापना का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 67418 सौर पंप स्थापित किए जा चुके हैं। साल 2024-25 के लिए 70 हजार अतिरिक्त सौर पंप स्थापित करने का भी लक्ष्य का प्रस्ताव करता हूं।

विज्ञापन
Govt will provide financial assistance to one lakh poor families in Haryana for installing solar panels
Haryana Budget 2024: - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में पीएम-सूर्योदय योजना का हरियाणा में विस्तार किया है। इसके तहत राज्य के एक लाख गरीब परिवार सोलर पैनल से बिजली पैदा कर उसका इस्तेमाल कर सकेंगे और बची बिजली को वह ग्रिड के माध्यम से बेच भी सकेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू की थी, जिसके तहत मध्यम और गरीब लोगों के घरों की छतों पर रूफटॉप सौर पैनल स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से दो किलोवाट के पैनल के लिए 60 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के एक लाख गरीब परिवार, जिनकी औसत मासिक बिजली खपत 200 यूनिट तक है और उनकी परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें राज्य सरकार 50 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सहायता योजना शुरू करेगी। इससे गरीब परिवार पीएम-सूर्योदय योजना का लाभ उठा सकेंगे और बिजली वितरण कंपनियों को बिजली बेच भी सकेंगे।

विज्ञापन

अब इन्हें भी वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी

सीएम ने बजट पेश करने के दौरान बताया कि कई वरिष्ठ नागरिक कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं लेकिन उनकी ईपीएफ पेंशन तीन हजार से भी कम है। ऐसे में उन्हें वृद्धावस्था का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना में संशोधन किए जाने का एलान किया जाता है, ताकि उन्हें सरकार द्वारा दिए भत्ते और ईपीएफ पेंशन का कुल योग 3000 रुपये प्रतिमाह मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने के लिए मियावाकी पौधारोपण होगा

सीएम ने बताया कि प्रदूषण रोकने के लिए शहरी क्षेत्रों में मियावाकी पौधारोपण पद्धति को अपनाया जाएगा। पहले प्रत्येक जिला सघन पौधारोपण के लिए न्यूनतम 2.5 एकड़ भूमि आवंटित करेगा। इसके तहत स्वदेशी व बहुउद्देशीय पौधों की प्रजातियों को लगाने का बल दिया जाएगा।

स्मारकों के रखरखाव के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

राज्य के संरक्षित स्थलों और स्मारकों के संरक्षण व रखरखाव के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पर्यटन और विरासत क्षेत्र के लिए 242.43 करोड़ रुपये रखे गए हैं। सीएम ने कहा कि 2024-25 में गुरुग्राम व नूंह जिलों में दस हजार एकड़ भूमि पर अरावली सफारी पार्क बनाने का कार्य शुरू होगा।

अयोध्या के लिए यात्रियों का पहला समूह मार्च के पहले सप्ताह में होगा रवाना

सीएम ने बताया कि हरियाणा तीर्थ योजना के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। अयोध्या के लिए तीर्थ यात्रियों का पहला समूह मार्च के पहले सप्ताह में रवाना होगा। इसके बाद यात्रियों के समूह हर हफ्ते एक तीर्थ स्थल की यात्रा करने की योजना का लाभ उठाएंगे।

गिग-वर्कर को इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी

राज्य सरकार ने घर-घर डिलीवरी करने वाले वर्करों के लिए एक योजना शुरू की है। इन वर्करों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए बिना ब्याज के क्रेडिट गारंटी के साथ 45 हजार रुपये या इलेक्ट्रिक स्कूटर की वास्तविक एक्स शोरूम कीमत पर ऋण के साथ पांच हजार रुपये सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए वर्करों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये और परिवार पहचान पत्र के साथ ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed