{"_id":"cb3390bbc1078b4c2f3f5abaa1775a7d","slug":"govt-will-present-special-bill-for-farmers-in-assmebly-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को राहत देने सरकार लाएगी खास बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को राहत देने सरकार लाएगी खास बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को कर्ज से राहत दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने अगले विधानसभा सेशन में खास बिल पेश करने को सहमति दे दी है। अपने दफ्तर में हुई बैठक के दौरान सीएम ने यह फैसला लिया। बादल ने बिल लाने की जरूरत पर जोर देते हुए किसानों पर दिनों-दिन बढ़ रहे कर्ज पर चिंता जताई।
विज्ञापन
यह दुख की बात है कि अपनी मेहनत से देश को अन्न में आत्मनिर्भर बनाने वाला किसान आज कर्ज के जाल में फंसा हुआ है। समस्या की बुनियादी जड़ खेतीबाड़ी में मुनाफे का घटना है। इस दौर में किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं, जोकि हमारे सबकेलिए चिंता की बात है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि इस समय जरूरत है कि किसानों केहितों की रक्षा के लिए कर्ज के समूचे प्रबंध को रेगुलेट किया जाए। इसमें यह बिल सहायक होगा। किसान, खेत मजदूर व गांवों में बसते और कारीगर इसका फायदा ले सकेंगे। इस बिल से किसानों के हितों की रक्षा संभव होगी।
विज्ञापन
इस एक्ट से जहां कर्ज में डूबे किसानों को राहत मिलेगी। वहीं, कर्ज देने वाली संस्थाओं को भी रेगुलेट किया जा सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एक्ट किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उन्हें पारदर्शी ढंग से कर्ज लेने में सहायक होगा।