फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 thousand teachers will be recruited in Haryana

Govt Jobs 2022: हरियाणा में 12 हजार शिक्षक होंगे भर्ती, सिर्फ एचटेट पास कर सकेंगे आवेदन

Tue, 20 Sep 2022 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 01:14 AM IST
सार

शिक्षक भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग तैयार हैं। एचपीएससी के सचिव डॉ. यश गर्ग ने कहा कि जल्द ही पीजीटी के पदों को विज्ञापित किया जाएगा।

विज्ञापन
12 thousand teachers will be recruited in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में जल्द ही 12 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती होगी। प्रदेश सरकार ने टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) और पीजीटी (स्नातकोत्तर शिक्षक) के इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया सितंबर माह से ही शुरू करने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि स्थानीय युवाओं को तवज्जो दी जाएगी। सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) के बजाय केवल हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। सीटेट को एचटेट के बराबर का दर्जा देने के फैसले को प्रदेश सरकार ने वापस ले लिया है। 

विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्ती

  • 7421 टीजीटी
  • 5000 पीजीटी

2016-17 के बाद हो रही भर्ती, पहले आवेदन करने वालों को आयु-फीस में छूट 
शिक्षकों की यह भर्ती वर्ष 2016-17 के बाद हो रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने वर्ष 2019, 2020 व 21 में टीजीटी और पीजीटी की भर्ती निकाली थी। 9361 पदों के लिए 27.18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सामाजिक आर्थिक आधार व अनुभव के अंकों को लेकर नए मानदंड तय किए जाने के कारण सरकार ने जनवरी और मार्च में पदों को वापस ले लिया था। पहले आर्थिक सामाजिक आधार पर 10 अंक मिलते थे। अब इनको घटाकर पांच अंक कर दिया गया है। अब नए सिरे से पदों को विज्ञापित कर आवेदन मांगे जाएंगे। पहले आवेदन करने वालों को आयु और फीस में छूट रहेगी।

विज्ञापन

सीटेट को सुबह एचटेट के बराबर दर्जा, दोपहर को फैसला बदला
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महाबीर सिंह की ओर से सोमवार सुबह सीटेट को एचटेट के बराबर का दर्जा देने का पत्र जारी किया गया। इस पर एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की। चेयरमैन ने तर्क रखा कि अगर ऐसा हुआ तो पड़ोसी राज्यों से युवा अधिक भर्ती होंगे और हरियाणा के युवा नौकरी से वंचित रह जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की और दोपहर बाद ही सरकार ने सीटेट को एचटेट के समकक्ष का दर्जा देने के फैसले को वापस ले लिया।

टीजीटी के ये पद भरे जाएंगे

  • आर्ट्स (मेवात) 260, शेष हरियाणा 1443
  • शारीरिक शिक्षा (मेवात) 246, शेष हरियाणा 821
  • साइंस (मेवात) 234, शेष हरियाणा 1297
  • संगीत (मेवात) 1, शेष हरियाणा 10
  • उर्दू (मेवात) 100, शेष हरियाणा 21 
  • इंग्लिश 1751
  • हिंदी (मेवात) 106
  • होम साइंस (मेवात) 6,  शेष हरियाणा 73
  • गणित (मेवात) 93 
  • सामाजिक विज्ञान (मेवात) 83
  • संस्कृत (मेवात) 212, शेष हरियाणा 714
  • पंजाबी विषय के पदों पर भी भर्ती होगी

फरवरी 2023 तक भर्ती पूरी करने का लक्ष्य
शिक्षक भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग तैयार हैं। एचपीएससी के सचिव डॉ. यश गर्ग ने कहा कि जल्द ही पीजीटी के पदों को विज्ञापित किया जाएगा। वहीं, एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि इसी सप्ताह टीजीटी के पदों को विज्ञापित कर आवेदन मांगे जाएंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि फरवरी 2023 तक भर्ती को पूरा किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed