फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Govt focus on providing employment to youth in Haryana budget 2024

Haryana Budget: 10 हजार युवाओं को सरकार बनाएगी ठेकेदार, करवा सकेंगे 25 लाख के कार्य, वन मित्र योजना भी शुरू

Sat, 24 Feb 2024 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Feb 2024 12:13 AM IST
सार

बजट में हरियाणा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने पर फोकस किया है। सरकार युवाओं को कौशल रोजगार निगम के माध्यम से विदेश भेजेगी। इसके अलावा वन मित्र योजना भी शुरू की है। इस योजना से 7500 युवाओं को जोड़ा जाएगा। इन्हें पौधों की देखभाल के बदले सरकार पारिश्रमिक देगी।

विज्ञापन
Govt focus on providing employment to youth in Haryana budget 2024
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा सरकार ने लक्ष्य रखा है कि इस साल 60 हजार युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा किया जाएगा। इसके लिए सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देगी और प्रशिक्षण के बाद रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे। साथ ही सरकार ने तकनीकी युवाओं को सक्षम युवा योजना के तहत ठेकेदार बनाएगी। पंचायती राज और शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं में 25 लाख रुपये के कार्यों के लिए ऐसे 10 हजार युवाओं को ठेकेदार बनाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


बजट में सरकार ने खासतौर पर कौशल पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंशा है कि सभी को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है, इसके लिए निजी क्षेत्र या स्वरोजगार जरूरी है। तकनीकी तौर पर अगर युवा मजबूत होंगे तो उन्हें बाजार में काम मिल सकेगा। इसके अलावा, वन मित्र योजना भी शुरू की गई है। 7500 युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा और पौधों की देखभाल के बदले सरकार पारिश्रमिक देगी।
विज्ञापन


इसके अलावा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं को विदेश भी भेजा जाएगा। बकायदा सरकार युवाओं को पहले प्रशिक्षण देगी और संबंधित देश के साथ एमओयू करके युवाओं को वहां भेजा जाएगा ताकि उनके साथ ठगी न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह नए आईटीआई होंगे स्थापित

मनोहर लाल ने घोषणा की है कि प्रदेश में छह नए आईटीआई स्थापित किए जाएंगे। इनमें सिरसा के जीवन नगर, हिसार के सिसाय, जींद के पेगा, कुरुक्षेत्र के शाहाबाद एवं बसंतपुर और करनाल के इंद्री में निर्माण किया जाएगा। वेंचर कैपिटल के माध्यम से 200 करोड़ का फंड रखा जाएगा, ताकि युवाओं को स्टार्टअप के माध्यम से जोड़ा जाए। इसमें खासकर अंत्योदय परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed