फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Governor's retort- I won five times out of eight, the result is 60%, CM dislikes me becoming Chancellor

Chandigarh News: सभी केंद्र... राज्यपाल का पलटवार- मैं आठ में से पांच बार जीता, 60% रिजल्ट है, मेरा चांसलर बनना सीएम को नापसंद

Fri, 26 Jul 2024 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Governor's retort- I won five times out of eight, the result is 60%, CM dislikes me becoming Chancellor
-बॉर्डर एरिया के दौरे से लौटने के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री में तल्खी बढ़ी
विज्ञापन

-पुरोहित ने कहा- आंखों के सामने कानून-व्यवस्था बिगड़ते नहीं देख सकता
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच तल्खी और बढ़ गई है। प्रदेश के बॉर्डर एरिया का दौरा कर लौटने के बाद शुक्रवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री मान को उनके तंज का जवाब देते हुए कहा कि वह जब से पंजाब आए हैं, सार्वजनिक तौर पर कम से कम 10 बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि वह अपने जीवन में आठ चुनाव लड़े, जिसमें से पांच चुनाव जीते और तीन हारे हैं। मैं पांच बार जीता हूं, परंतु जीरो नहीं, मेरा रिजल्ट 60 पर्सेंट है। उल्लेखनीय है कि सीएम मान ने वीरवार को कहा था कि तीन बार चुनाव हार चुके राज्यपाल मेरी आधी सरकार लेकर घूम रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि सीएम मान को उनका प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों का चांसलर बनना पसंद नहीं है। पंजाब के 10 विश्वविद्यालय ऐसे हैं, जहां रेगुलर वाइस चांसलर नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि यूजीसी की गाइडलाइंस हैं कि विश्वविद्यालयों में अगर वाइस चांसलर नियुक्त करना है, तो सर्च कमेटी बनाई जाए। इस सर्च कमेटी में स्टेट और यूजीसी की ओर से नियुक्त लोग होते हैं, जो मेरिट के आधार पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वह मेरिट पर चलते हैं। पूरा प्रोसेस होने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता था, उसमें से सेलेक्शन होती है। राज्यपाल ने कहा, क्योंकि वह किसी के कहने पर काम नहीं करते, इसलिए कुछ लोगों को उनसे हमेशा तकलीफ रहती है, यह बात सब जानते हैं। यहां तक की राज्यपाल ने तमिलनाडु का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी यूजीसी के प्रोसेस के जरिये 27 विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर नियुक्त किए थे, लेकिन किसी ने आवाज तक नहीं उठाई।
विज्ञापन


मेरे दौरे से सीएम इतना डरते क्यों हैं, मुझे कोई चुनाव नहीं लड़ना
राज्यपाल ने कहा कि सीएम मान उनके बॉर्डर एरिया के दौरे से इतना क्यों डरते हैं, उन्हें आज तक इसका कारण नहीं पता चला। उन्होंने कहा कि वह अपनी आंखों के सामने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिगड़ते नहीं देख सकते। प्रदेश में ड्रग्स का बढ़ता कारोबार और तस्करी एक बड़ी समस्या है, जिसको लेकर वह खुद प्राथमिक तौर पर इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि मुझसे कांग्रेस, भाजपा, आप और बाकी राजनीतिक दलों के नेता मिलने आते हैं, मैं सबको समय देता हूं। मैं प्रदेश की समस्या को लेकर आगे भी दौरे करूंगा, क्योंकि मुझे कोई चुनाव नहीं लड़ना है, मुझे राजनीति करनी होती तो गवर्नर नहीं बनता। बीते लंबे अरसे से सीएम ने मुझसे किसी भी विषय पर बात तक नहीं की है, मेरी तो सिर्फ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से बातचीत होती है। इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुझे पसंद नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed