फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   governor conference cancelled was planned in chandigarh

चंडीगढ़ में होने वाली गवर्नर कांफ्रेंस रद्द हुई, अब दिल्ली में होगी, जानिए वजह

Thu, 12 Apr 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
governor conference cancelled was planned in chandigarh
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में पहली बार 19 से 20 मई को होने जा रही गवर्नर कांफ्रेंस बुधवार देर शाम रद्द कर दी गई, अब यह दिल्ली में होगी। 4 और 5 जून को राष्ट्रपति भवन  में इसका आयोजन किया जाएगा। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने खुद इसकी पुष्टि की है। बता दें कि यूटी गेस्ट हाउस में कमरों के रेनोवेशन पर खर्च को लेकर तो कभी टेंडर के चलते गवर्नर कांफ्रेंस सवालों के घेरे में आ गई थी। इन तमाम विवादों के कारण यूटी प्रशासन की खूब किरकिरी हो रही थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में गवर्नर कांफ्रेंस कराने की घोषणा की थी। इसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत 27 राज्यों के राज्यपाल भी शामिल होने थे। इसे लेकर प्रशासन स्तर पर जोर शोर से तैयारियां की जा रही थीं। इस दौरान किए जा रहे बेहिसाब खर्च को लेकर सवाल उठ रहे थे। गवर्नर कांफ्रेंस पंजाब राजभवन में होनी थी जबकि राज्यपालों को यूटी गेस्ट हाउस में रुकना था। प्रशासन ने गेस्ट हाउस में 8 कमरों के रेनोवेशन के लिए 1.62 करोड़ का टेंडर जारी किया था, जिसमें कई खामियां थीं।
विज्ञापन


पहले तो इतने पैसे रेनोवेशन पर पैसे बहाने पर ही सवाल उठे थे। फिर निकाले गए टेंडर में नियमों की अनदेखी भी सामने आ गई। इसके बाद प्रशासन को टेंडर रद्द करना पड़ा था। यूटी गेस्ट हाउस के कमरों की रेनोवेशन के अलावा कांफ्रेंस के लिए प्रशासन द्वारा पंजाब, हरियाणा दोनों राजभवन के साथ लगती गेस्ट हाउस की दीवार को भी हटाया जा रहा था, ताकि वहां से वीवीआईपी एंट्री कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरशाही की लापरवाही सें गंवाया बड़ा मौका :
बता दें कि गवर्नर कांफ्रेंस राष्ट्रपति भवन में ही होती रही है। यह पहला अवसर था, जब इसकी मेजबानी का मौका चंडीगढ़ को मिल रहा था। लेकिन अफसरशाही की लापरवाही के कारण यह ऐतिहासिक पल हाथ से चला गया। कांफ्रेंस की तैयारियों में लगे अफसर दिन रात बैठकों पर बैठकें कर रहे थे। रूट मैप तैयार किया जा रहा था। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे थे। लेकिन अब इन सब पर पानी फिर गया है।


गृह सचिव ने बताईं दो वजह
यूटी के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल का कहना है कि चंडीगढ़ में होने वाली गवर्नर कांफ्रें स अब चंडीगढ़ में न होकर दिल्ली में 4 व 5 जून को होगी। उन्होंने यहां कांफ्रेंस रद्द होने की दो बड़ी वजह बताईं। पहली वजह यह है कि इतने कम समय में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हो पाना संभव नहीं हो रहा था। दूसरी बात अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण कार्य के कारण लगातार बंद चल रहा है। यहां से फ्लाइट्स शेड्यूल में भी दिक्कत हो सकती थी। इसीलिए इसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed