फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Governor Banwarilal Purohit will make his sixth visit to the border areas

Chandigarh News: राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित करेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों का छठा दौरा

Tue, 13 Feb 2024 04:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Governor Banwarilal Purohit will make his sixth visit to the border areas
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित इस्तीफा देने के बाद और सक्रिय हो गए हैं। राज्यपाल के 23 फरवरी तक के कार्यक्रम तय हो गए हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि पुरोहित अभी पद पर बने रहेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से उनके त्यागपत्र पर अभी कोई विचार नहीं हुआ है।राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित 20 से 23 फरवरी तक एक बार फिर पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्वपूर्ण दौरे पर जाने वाले हैं। यह छठी बार होगा जब वह पिछले ढाई वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे पर होंगे। पिछली बार उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा पंजाब में बढ़ते नशे के चलन और उसके उपायों को लेकर सवाल उठाए थे। अपने इस दौरे के दौरान राज्यपाल पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती जिलों में जाएंगे। उनके इस यात्रा कार्यक्रम में उनके पिछले दौरों के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करने और हाल के दिनों में सामने आए किसी भी नए मुद्दे के समाधान के लिए केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल हैं।
विज्ञापन

इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच बाधाओं को दूर करने हेतु समन्वय बढ़ाना है। विशेष रूप से पुरोहित सीमा पर बुनियादी ढांचे, सुरक्षा, तस्करी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खतरे से निपटने के क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा करेंगे। राज्यपाल के एजेंडे में ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के साथ बातचीत भी शामिल है जो सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों और अन्य सामाजिक बुराइयों से निपटने में सहायक साबित हुई हैं। इन कार्यवाहियों का उद्देश्य विभिन्न जन प्रतिनिधियों और प्रेस से जमीनी स्तर की जानकारी और प्रतिक्रिया जुटाना है जिससे कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों स्तरों पर सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इस महत्वपूर्ण सीमा दौरे में पंजाब के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सेना, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के प्रमुखों के साथ-साथ प्रत्येक जिले के संबंधित उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed