फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will seek suggestions to implement education policy, portal will be launched on Vivekananda Jayanti.

Chandigarh News: शिक्षा नीति लागू करने के लिए सरकार मांगेगी सुझाव, विवेकानंद जयंती पर लॉन्च होगा पोर्टल

Thu, 02 Jan 2025 08:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Government will seek suggestions to implement education policy, portal will be launched on Vivekananda Jayanti.
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बोले - राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को 2025 तक लागू करने के लिए युद्ध स्तर पर की जा रही हैं तैयारियां
विज्ञापन



चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। नई नीति को लागू करने के लिए प्रदेश सरकार राज्य के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के साथ-साथ शिक्षाविदों अन्य हितकारकों से सुझाव मांगेगी। इसके लिए राज्य सरकार 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करेगी। यह कहना है प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का। वे गुरुग्राम के राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 में हुई एक बैठक में हिस्सा ले रहे थे। इस बैठक में गुरुग्राम के 74 सरकारी कॉलेजों और फरीदाबाद डिवीजन के 33 कॉलेजों के प्राचार्यों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में शिक्षा मंत्री ने बताया, नई शिक्षा नीति के साथ छात्रों को सीधे तौर पर जोड़ने के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। आने वाले सुझावों के आधार नई शिक्षा नीति को बेहतर बनाने के लिए नई रूपरेखा तैयार की जाएगी। आधुनिकता के युग में हर विद्यार्थी डिजिटल तकनीक के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए ऑनलाइन सुझाव को लेकर पोर्टल बनाया गया है, ताकि विद्यार्थी घर बैठे सुझाव दे सकें। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर योजना तैयार की जा रही है, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि फरवरी में शिक्षा नीति को लेकर राष्ट्रीय स्तर की गोलमेज कांफ्रेंस का आयोजन होगा। बैठक में उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक हेमंत वर्मा, सहायक निदेशक डॉ. कृष्णा और प्राचार्य डॉ. जितेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed