फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will buy potatoes from farmers Rs 500 per quintal

रूस से बड़ा सौदा, किसानों से 500 रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीदेगी सरकार

Fri, 03 Mar 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Mar 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Government will buy potatoes from farmers Rs 500 per quintal
- फोटो : File Photo
भारतीय किसान यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने दावा किया है कि किसानों को मंदी से उबारने के लिए पंजाब सरकार पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीदेगी। राजेवाल ने वीरवार को पंजाब एग्रो के एमडी केएस पन्नू और अन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की। राजेवाल ने बताया कि पंजाब सरकार खेतों से ही किसानों का आलू खरीदेगी। पंजाब एग्रो ने पांच हजार टन आलू रूस को निर्यात करने का करार कर लिया है। 15 मार्च के बाद आलू रूस को भेज दिया जाएगा। इसी तरह ईरान और श्रीलंका के साथ भी दो-तीन दिन में आलू निर्यात का कॉन्ट्रैक्ट होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने तमिलनाडु के कोल्ड स्टोर में पांच लाख बोरियां आलू रखने का भी करार किया है। आलू खरीदने को पांच करोड़ की पहली किस्त की मंजूरी के लिए भी केस चुनाव आयोग को भेजा जा चुका है। राजेवाल ने कहा कि उनकी अपील के बाद आयोग ने जल्द यह फाइल पास करने का भरोसा दिया है। सभी डिप्टी कमिश्नरों को हिदायत दी गई है कि जिला शिक्षा अधिकारियों व जेल अधिकारियों से कहें कि किसानों के खेतों से पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीद कर जेलों और स्कूलों में मिड-डे मील केलिए भेजा जाए।
विज्ञापन


सरकार ने एसजीपीसी से भी अपील की है कि सभी गुरुद्वारों में लंगर के लिए किसानों से पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीदा जाए। राजेवाल ने कहा कि उन्होंने खुद एसजीपीसी प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर से फोन पर बात की है। उन्होंने भरोसा दिया है कि सभी गुरुद्वारों के मैनेजरों को इस बारे में हिदायत दे दी जाएगी। कोल्ड स्टोर में हुई जाली बुकिंग की जांच को जिलास्तरीय टीमों ने चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed