{"_id":"58b85a8f4f1c1b7835830ccd","slug":"government-will-buy-potatoes-from-farmers-rs-500-per-quintal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस से बड़ा सौदा, किसानों से 500 रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीदेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस से बड़ा सौदा, किसानों से 500 रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीदेगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Mar 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने दावा किया है कि किसानों को मंदी से उबारने के लिए पंजाब सरकार पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीदेगी। राजेवाल ने वीरवार को पंजाब एग्रो के एमडी केएस पन्नू और अन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की। राजेवाल ने बताया कि पंजाब सरकार खेतों से ही किसानों का आलू खरीदेगी। पंजाब एग्रो ने पांच हजार टन आलू रूस को निर्यात करने का करार कर लिया है। 15 मार्च के बाद आलू रूस को भेज दिया जाएगा। इसी तरह ईरान और श्रीलंका के साथ भी दो-तीन दिन में आलू निर्यात का कॉन्ट्रैक्ट होने की उम्मीद है।
पंजाब सरकार ने तमिलनाडु के कोल्ड स्टोर में पांच लाख बोरियां आलू रखने का भी करार किया है। आलू खरीदने को पांच करोड़ की पहली किस्त की मंजूरी के लिए भी केस चुनाव आयोग को भेजा जा चुका है। राजेवाल ने कहा कि उनकी अपील के बाद आयोग ने जल्द यह फाइल पास करने का भरोसा दिया है। सभी डिप्टी कमिश्नरों को हिदायत दी गई है कि जिला शिक्षा अधिकारियों व जेल अधिकारियों से कहें कि किसानों के खेतों से पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीद कर जेलों और स्कूलों में मिड-डे मील केलिए भेजा जाए।
सरकार ने एसजीपीसी से भी अपील की है कि सभी गुरुद्वारों में लंगर के लिए किसानों से पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीदा जाए। राजेवाल ने कहा कि उन्होंने खुद एसजीपीसी प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर से फोन पर बात की है। उन्होंने भरोसा दिया है कि सभी गुरुद्वारों के मैनेजरों को इस बारे में हिदायत दे दी जाएगी। कोल्ड स्टोर में हुई जाली बुकिंग की जांच को जिलास्तरीय टीमों ने चेकिंग शुरू कर दी है।