फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government schools to be built on the lines of Delhi in Punjab

जलालाबाद पहुंचे शिक्षा मंत्री: कहा- दिल्ली की तर्ज पर बनेंगे पंजाब में सरकारी स्कूल, इस साल 10 फीसदी बच्चों की संख्या बढ़ी

Sun, 01 May 2022 05:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 May 2022 05:59 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने जलालाबाद के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वॉयज) द्वारा स्थापित दाखिला काउंटर का निरीक्षण किया। यहां स्कूल में उपलब्ध सहूलियतों के संबंध में जानकारी दी जाती है। 

विज्ञापन
Government schools to be built on the lines of Delhi in Punjab
जलालाबाद में शिक्षा मंत्री ने बच्चों को सम्मानित किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा कि पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूल बनेंगे। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में आत्मविश्वास पैदा किया जाएगा। अब सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। शिक्षा मंत्री जलालाबाद की फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित कृत्रिम अंग बांटने के समागम में रविवार को पहुंचे।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब की शिक्षा प्रणाली का मुकम्मल कायाकल्प किया जाएगा। इससे बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि वह पिछले दिनों दिल्ली का दौरा करके आए हैं। जहां स्कूली शिक्षा में बड़े सुधार किए गए हैं। दिल्ली के मॉडल को पंजाब में दोहराया जाएगा। 
विज्ञापन


बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास भरने के लिए भी काम किया जाएगा। इस साल फाजिल्का में 10 फीसदी सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ी है। जलालाबाद के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वॉयज) द्वारा स्थापित दाखिला काउंटर का निरीक्षण किया। यहां स्कूल में उपलब्ध सहूलियतों के संबंध में जानकारी दी जाती है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह बल्ल ने शिक्षा मंत्री को बताया कि इस साल जिले के सरकारी स्कूलों में 10 फीसदी ज्यादा बच्चों ने दाखिला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने राजस्थान में स्काउट और गाइड के लगे कैंप में शिरकत करने वाले विद्यार्थियों की भी हौसला अफजाई की। जिक्रयोग्य है कि राष्ट्रीय स्तर पर बनसवाड़ा में लगे कैंप में पंजाब की टीम ने बेहतर कारगुजारी का प्रदर्शन करते सात इनाम जीतकर पंजाब का मान बढ़ाया। पंजाब की टीम में फाजिल्का के सरकारी हाई स्कूल प्रभात सिंह वाला और सरकारी हाई स्कूल सवाह वाला के कुल 16 स्काउट और गाइड ने भाग लिया।


इस मौके क्लब के संरक्षक कपिल गुबंर और प्रधान बोबी अरोड़ा ने बताया कि यह 16वां कैंप लगाया गया है और क्लब समाज भलाई के लिए लगातार काम कर रहा है। इस मौके पर अमित धमीजा, वसुदेव अरोड़ा, हिमांशू वर्मा, देवराज शर्मा, बिटू बब्बर, नरिंदर कुमार बंटी, बिलू चुघ, सुनील बवेजा आदि भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed