फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government Jobs, Government Recruitment, Bumper Jobs for Unemployed Boys Girls

सरकारी नौकरी चाहिए तो रहें तैयार, होगी बंपर भर्तियों की बरसात, देखिए कहीं मौका छूट न जाए

Tue, 21 May 2019 02:41 PM IST
खुशबू गोयल सेवा सिंह, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
सेवा सिंह, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 21 May 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Government Jobs, Government Recruitment, Bumper Jobs for Unemployed Boys Girls
भारतीय युवा - फोटो : फाइल फोटो
नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। चुनाव खत्म होते ही सरकारी नौकरियों की बरसात होने वाली है। तैयारी में जुट जाएं, मौका छूट न जाए। अगले दो माह जून और जुलाई में ग्रुप डी से लेकर जेई, पटवारी व सिपाही सहित अन्य विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए बंपर भर्तियां होने वाली हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि जून व जुलाई माह में हर रविवार  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएसई) ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर प्रदेश भर में जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर स्थित शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध जगह से लेकर ड्यूटी के लिए पर्याप्त स्टाफ का विवरण भी मांगा है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर आयोग ने जिले में स्कूल, डिग्री कॉलेज,  पॉलीटेक्नि संस्थान, इंजीनियरिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज समेत अन्य सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के संबंध में 22 मई तक जानकारी मांगी है। इन संस्थानों में परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता, परीक्षा ड्यूटी के लिए उपलब्ध शिक्षक व कर्मचारी आदि के बारे में जानकारी मांगी है। जिससे कि परीक्षाओं को लेकर अगली प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता के चलते बैन थी भर्ती

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव घोषित होते ही 10 मार्च से पूरे देश के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी जिसके चलते विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया ठप हो गई थी। कुछ समय बाद सूबे में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। निर्वाचन आयोग अगले छह माह में कभी भी प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकता है। ऐसे में फिर आचार संहिता लागू होने की वजह से भर्ती प्रक्रिया बाधित हो जाएगी।

इसलिए प्रदेश सरकार व आयोग की मंशा है कि जल्द से जल्द विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए भर्ती करा ली जाए। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने आयोग के पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि आयोग की ओर से तीनों माह में परीक्षाओं को लेकर शिक्षण संस्थानों में सीटिंग कैपेसिटी व स्टाफ का विवरण दिए जाने को कहा गया है, जिसको लेकर सभी संस्थानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

परीक्षाओं की संभावित तिथियां

माह -- दिनांक
जून-- 2, 9,16,23, 30
जुलाई--7, 14,21,28
अगस्त-- 3, 11,18, 25

विभिन्न विभागों में होनी है भर्तियां, प्रक्रिया की जा रही शुरू: सचिव
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव पार्थ गुप्ता का कहना है कि विभिन्न विभागों में ग्रुप डी, पटवारी, जेई, सिपाही के अलावा अन्य प्रकार के पदों के लिए भर्ती की जानी है। इसके लिए आयोग की ओर से अगले तीन माह में परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी शिक्षण संस्थानों से परीक्षाओं के लिए सीटिंग कपेसिटी व स्टाफ की उपस्थिति का विवरण मांगा गया है ताकि परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed