फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government job mandatory for those doing MD and MBBS in Punjab

Punjab: पंजाब में MD और MBBS के छात्रों को सरकारी नौकरी करना अनिवार्य, विधानसभा में बोले स्वास्थ्य मंत्री

Tue, 07 Mar 2023 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Mar 2023 12:00 AM IST
सार

कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गिद्दड़बाहा के सरकारी अस्पताल में कोई डॉक्टर न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के सात पद मंजूर हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह जांच कराएंगे और जल्दी ही वहां डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
Government job mandatory for those doing MD and MBBS in Punjab
पंजाब विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया है कि सरकार की तरफ से 2020 से एमडी व एमबीबीएस पास करने वाले विद्यार्थियों से सरकारी सेवाएं ली जा रही हैं। साल 2020 से अब तक 701 एमडी पास विद्यार्थियों ने सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दीं। वहीं सरकार को सेवा न देने पर 57 डॉक्टरों से 6,47,17140 रुपये वसूले गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने आप विधायक दिनेश चड्ढा के प्रश्न पर यह जवाब दिया। उन्होंने बताया कि एमडी में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से बॉन्ड भरवाया जाता है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हर साल 380 विद्यार्थी पीजी कोर्स पास करते हैं लेकिन बॉन्ड की शर्त के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में सेवाएं नहीं दे रहे थे और डिग्री लेने के बाद निजी अस्पताल का रुख कर लेते हैं। यह शर्त 2020 से पूरी कराई जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने माना कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। सरकार सभी जिलों के अस्पतालों का डाटा तैयार कर रही है और जल्द सभी अस्पतालों में आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इस दौरान, कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गिद्दड़बाहा के सरकारी अस्पताल में कोई डॉक्टर न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के सात पद मंजूर हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह जांच कराएंगे और जल्दी ही वहां डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसा के विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम ने कहा कि पंजाब में कैंसर मरीजों को दवा लाने के लिए बंठिडा, संगरूर या चंडीगढ़ पीजीआई जाना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि कैंसर मरीजों व उनके साथ आने वाले अटेंडेंट के लिए फ्री पास जारी करे। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह बहुत जल्द किया जाएगा।

लुधियाना में हैं पांच खेल मैदान
विधायक मदन लाल बग्गा ने लुधियाना उत्तर हलके में कोई भी खेल मैदान न होने का प्रशन उठाया और खेल मंत्री से जानना चाहा कि इस हलके में खेल मैदान कब तक बनेगा? इसके जवाब में खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि लुधियाना उत्तरी हलके में एक भी खेल मैदान नहीं होने की बात सही नहीं है। हलके के पांच मैदानों की जानकारी सदस्य को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लुधियाना बड़ा शहर है और इसमें पांच हलके हैं। इनके आसपास गुरु नानक देव स्टेडियम है, वहां करीब-करीब सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

गांवों के तालाबों को किया जाएगा पुनर्जीवित
ग्रामीण पंचायत एवं विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल ने विधायक सुखविंदर कुमार के सवाल के जवाब में बताया कि पंजाब के गांवों में जितने भी तालाब हैँ, उन्हें पुनर्जीवित करने की योजना तैयार की जा रही है। इसके बाद प्रदेश के 12,700 गांवों में पहले की ही तरफ तलाब उपलब्ध होंगे। इनकी साफ सफाई की जिम्मेदारी भी योजनाबद्ध तरीके से लोगों को सौंपी जाएंगी।

राज्य में नकली बीजों व कीटनाशकों की बिक्री नहीं
विधायक गुरलाल सिंह राज्य में नकली बीजों और कीटनाशकों की बिक्री का मुद्दा उठाय तो कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इसका खंडन किया और कहा कि ऐसी कोई बिक्री नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी बिक्री रोकने के लिए दुकानों व गोदामों की औचक चेकिंग की जाती है। यह सारा काम अनसेक्टीसाइड एक्ट 1968, इनसेक्टीसाइड नियम 1971, बीज एक्ट 1966 और बीज (नियंत्रण) आर्डर 1983 के अधीन किया जाता है।

लंपी स्किन रोग से 1.74 लाख पशु प्रभावित
पंजाब में पिछले साल लंपी स्किन रोग से कुल 1 लाख 74 हजार 927 पशु प्रभावित हुए। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा के सवाल पर पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सदन में बताया कि इस साल 100 फीसदी टीकाकरण के लिए कुल 78 लाख 75 हजार रुपये का फंड आरक्षित रखा गया है। पंजाब में कुल 18 हजार गायों की मौत हुई है। 

उन्होंने बताया कि गायों को वैक्सीन की कुल 25 लाख खुराक लगाई जानी है। यह 15 फरवरी 2023 से लगाई जा रही है और 23 अप्रैल 2023 से पहले इसे पूरा किया जाएगा। खुराक की खरीद के लिए 78 लाख 75 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को लिखकर भेजा गया है कि लंपी स्किन की बीमारी को राष्ट्रीय बीमारी घोषित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed