फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government job, big news, chandigarh news

सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

Wed, 12 Oct 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
government job, big news, chandigarh news
job - फोटो : Demo Pic
सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी के लिए निर्धारित आयु सीमा बढ़ाने के लिए यूटी प्रशासन गृह मंत्रालय (एमएचए) को प्रस्ताव भेजेगा। उसमें आयु सीमा को 25 साल से बढ़ाकर केंद्र सरकार की नौकरियों केबराबर करने या फिर पंजाब के बराबर करने की अनुमति मांगी जाएगी। 
विज्ञापन


वर्तमान में चंडीगढ़ में नौकरियों में आयु सीमा पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार के मुकाबले कम है। इसे बढ़ाने की  लगातार मांग उठती रही है। चंडीगढ़ प्रशासन कई मामलों में पंजाब के नियमों को मानता है तो कई में केंद्र सरकार के नियमों का पालन करता है। लेकिन भर्ती में आयु सीमा इन दोनों से कम है। केंद्र सरकार की सभी नौकरियों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष है। वहीं पंजाब में आयु सीमा 37 वर्ष है। हरियाणा में आयु सीमा 42 वर्ष है। 
विज्ञापन
Trending Videos

नौकरियों में भर्ती की आयु सीमा बढ़ाने का मामला

government job, big news, chandigarh news
यूटी सबऑर्डिनेट फेडरेशन के चेयरमैन रणजीत सिंह हंस ने बताया कि वह कई बार प्रशासन को आयु सीमा बढ़ाने के लिए ज्ञापन दे चुके हैं। चंडीगढ़ प्रशासन पंजाब रूल्स को फालो करता है तो आयु सीमा में यहां अलग नियम क्यों हैं।

आयु सीमा बढ़ने के साथ चंडीगढ़ के नागरिकों केलिए नौकरियों में अलग से कोटा भी निर्धारित होना चाहिए। पंजाब और हरियाणा ने अपने नागरिकों के लिए कोटा निर्धारित कर रखा है। ऐसे में चंडीगढ़ वासियों के अधिकारों का हनन हो रहा है।

सांसद किरण खेर ने जारी किए थे आदेश
शहरवासियों की मांग के बाद सांसद किरण खेर ने प्रशासन को आयु सीमा बढ़ाने की सलाह दी थी। इसके बाद प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सांसद ने कहा था कि चंडीगढ़ में नौकरियों केलिए जो आयु सीमा निर्धारित की गई है वह काफी कम है। 25 वर्ष की आयु तक तो बच्चे पढ़ते हैं। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते-करते आयु सीमा निकल जाती है। ऐसे में इसे बढ़ाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed