फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government issued advisory regarding heavy rains in Haryana

हरियाणा में बाढ़: सरकार ने NDRF बुलाई, हेल्पलाइन नंबर भी जारी, एडवाइजरी- बिना वजह घर से न निकलें

Mon, 10 Jul 2023 12:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 12:11 PM IST
सार

सिंचाई विभाग ने आदेश जारी किया है कि मानसून को देखते हुए कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय न छोड़े। इसके साथ-साथ हरियाणा में तालाबों नहरी पानी से भरवाने व जनस्वास्थ्य विभाग के टैंकों को भी नहरी पानी से भरा जाए।

विज्ञापन
Government issued advisory regarding heavy rains in Haryana
गांव खजूर मंडी में घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव आने पर 25 लोगों को बाहर निकाल कर ले जाती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भारी बारिश से हालात खराब हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर तुरंत आपात बैठक बुलानी पड़ी। अब सरकार ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर जरूरत ना हो तो घर से बाहर कम से कम निकले। उधर मौसम विभाग ने बुधवार तक बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


बारिश के चलते जरूरत पड़ने पर स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को बुलाया गया है। सरकार ने बरिश में फंसे लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया है। वहीं बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। इस बीच अगर कोई बाढ़ में फंसा है और किसी को कई समस्या है तो वह इन हेल्पलाइन नंबर 1070, 1077, 112, 0172-2545938 पर कर सकता है।

विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय

सिंचाई विभाग ने आदेश जारी किया है कि मानसून को देखते हुए कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय न छोड़े। इसके साथ-साथ हरियाणा में तालाबों नहरी पानी से भरवाने व जनस्वास्थ्य विभाग के टैंकों को भी नहरी पानी से भरा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 ट्रेनें रद्द

हरियाणा से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। हाईवे के रूट भी बदलने पड़े। रविवार को प्रदेश में 9 घंटे में 38.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 764 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में 1 जून से 9 जुलाई तक 140.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 59 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के उत्तरी, दक्षिणी व पूर्वी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमावर सुबह से भारी बारिश हो रही है। पंचकूला में कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed