फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government handed over a cheque of Rs 14 lakh as financial assistance to the family of Jagmel

जगमेल हत्याकांडः परिवार को मंत्री ने सौंपा 14 लाख का चेक, मृतक की पत्नी को नियुक्ति पत्र भी मिला

Fri, 29 Nov 2019 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
government handed over a cheque of Rs 14 lakh as financial assistance to the family of Jagmel
जगमेल सिंह की पत्नी मनजीत सिंह को चेक सौंपते हुए कैबिनट मंत्री विजयइंद्र सिंगला व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

लहरागागा के गांव चंगालीवाला के मृत नौजवान जगमेल सिंह की अंतिम अरदास पर कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला की तरफ से पारिवारिक सदस्यों को पंजाब सरकार की तरफ से घोषित मुआवजा राशि के अंतर्गत बकाया 14 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार से हमदर्दी जताते हुए सिंगला ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से स्व. जगमेल सिंह के परिवार की वित्तीय मदद के लिए दिए गए आदेश के तहत सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को सवा 21 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गई है।  
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मृतक के संस्कार के मौके पर 6 लाख का चेक परिवार को सौंप दिया गया था। गुरुवार को बकाया 14 लाख रुपये का चेक, मृतक की पत्नी मनजीत कौर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोबिंदगढ़ खोखर में सेवादार की नौकरी का नियुक्ति पत्र और मकान की मरम्मत के लिए सवा लाख रुपये का चेक सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भोग का सारा खर्च भी सरकारी तौर पर किया गया है। जगमेल सिंह की मौत के जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई को अमल में लाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से दिए आदेशों पर अमल करते हुए जिला पुलिस की तरफ से दोषियों के खिलाफ सात दिन के अंदर चालान पेश किया जा चुका है। इस संबंधी कानूनी प्रक्रिया को 3-4 महीनों के अंदर पूरा किया जाएगा। 


पंजाब राज्य योजना बोर्ड की वाइस चेयरपर्सन बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और वह परिवार के साथ हैं। दोषियों को कानूनी तौर पर सख्त से सख्त सजा दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मौके पर डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, जिला पुलिस प्रमुख डा. संदीप गर्ग और एसडीएम काला राम कांसल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed