{"_id":"654ccf6f568c66bc080501b7","slug":"government-gives-diwali-gift-to-9000-special-police-officers-in-haryana-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: 9000 विशेष पुलिस अधिकारियों को दिवाली का तोहफा, मानदेय में 2000 रुपये का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: 9000 विशेष पुलिस अधिकारियों को दिवाली का तोहफा, मानदेय में 2000 रुपये का इजाफा
Thu, 09 Nov 2023 06:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Nov 2023 06:02 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने गुरुवार को विशेष पुलिस अधिकारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सरकार ने मानदेय में इजाफा कर दिया है। इससे हरियाणा में तैनात 9000 विशेष पुलिस अधिकारियों की बल्ले-बल्ले हो गई।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को दिवाली के तोहफा देते हुए उनके मासिक मानदेय को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। बता दें कि अभी प्रदेश में लगभग 9000 एसपीओ कार्यरत हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में लगभग 9000 एसपीओ द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदान की जा रही निरंतर सेवा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा हमारे विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता और समर्पण वास्तव में सराहनीय है। वे हमारे नागरिकों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के सभी नागरिकों को सुरक्षित, समृद्ध और आनंदमय दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन