फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government employees received a big gift, the Government enhanced DA

सरकारी कर्मचारियों को डीए का तोहफा, वेतन में दस हजार मिलेंगे नकद

Fri, 25 Nov 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Government employees received a big gift, the Government enhanced DA
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को मनोहर लाल सरकार दो फीसदी महंगाई भत्ता देगी। संशोधित वेतनमान के अनुसार पहली जुलाई 2016 से कर्मचारियों को इसका भुगतान किया जाएगा। वीरवार को सरकार ने महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त की नकद अदायगी की जाएगी। 
विज्ञापन


इससे सरकारी खजाने पर हर महीने 21.92 करोड़ रुपये अतिरिक्त भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को पहले ही लागू कर दिया है। दिसंबर के वेतन में नवंबर माह का वेतन संशोधित वेतनमान के अनुसार दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार नकद ले सकेंगे कर्मचारी 

Government employees received a big gift, the Government enhanced DA
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु

नोटबंदी के मद्देनजर सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर ग्रुप सी व डी कर्मचारियों को नवंबर माह के वेतन से 10,000 रुपये नकद के अग्रिम भुगतान का विकल्प दिया है। यह राशि दिसंबर में दिए जाने वाले नवंबर माह के वेतन में समायोजित की जाएगी।

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि इस निर्णय से बैंकों पर दबाव कम होगा। संशोधित वेतन के बकायों का भुगतान भी चालू वित्त वर्ष में ही किया जाएगा। हरियाणा केंद्र सरकार की तर्ज पर कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने वाला देश का पहला राज्य है।

पूरा वेतन मिले नकद : लांबा
सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने सरकार ने कर्मचारियों को महीने का पूरा वेतन और पेंशन धारकों को पेंशन नकद देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संघ ने ही सरकार को पत्र लिखकर नकद वेतन देने की मांग उठाई थी। दस हजार रुपये नकद नाकाफी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed