फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government doctors withdraw indefinite strike in Haryana

हरियाणा में लोगों को बड़ी राहत: सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल वापस, मांगों पर बनी सहमति, आज से स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रहेंगी

Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 12:36 AM IST
सार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने 14 जनवरी से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस ले लिया है। शुक्रवार से स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रहेंगी।

विज्ञापन
Government doctors withdraw indefinite strike in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक शुक्रवार से हड़ताल पर नहीं जाएंगे। सरकार के मांगें मानने पर चिकित्सकों ने हड़ताल वापस ले ली है। अब आपात सेवाएं व पोस्टमार्टम बंद नहीं होंगे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद चिकित्सक माने। 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी के बाद एसीएस स्वास्थ्य राजीव अरोड़ा ने हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन को गुरुवार शाम सात बजे वार्ता के लिए बुलाया था। इसमें एसोसिएशन की सभी जिलों की कोर कमेटी और राज्य कमेटी के साथ पदाधिकारी राज्य प्रधान डॉ. जसबीर परमार की अगुवाई में बैठक में शामिल हुए। 

विज्ञापन


एसीएस ने अपने कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें महानिदेशक डॉ. वीणा सिंह भी मौजूद रहीं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में शामिल हुए। वार्ता के दौरान सहमति बनी कि डॉक्टरों की पीजी नीति अधिकतम दो हफ्ते में तैयार की जाएगी। इसमें तीन वर्ष का चिकित्सीय अनुभव होना जरूरी है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों को इसमें 40त्न कोटा मिलेगा। एसएमओ की सीधी भर्ती के संबंध में निर्णय को एक सप्ताह में अंतिम रूप दिया जाएगा। विशेषज्ञ संवर्ग को सैद्धांतिक रूप से मुख्यमंत्री ने अनुमोदित किया है, उसे जल्द से जल्द अंतिम रूप सरकार देगी। सभी वित्तीय और कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएस स्वास्थ्य की उपस्थिति में अगले सप्ताह एसीएस वित्त के साथ एसीपी की चार बैठकें होंगी। डॉ. परमार ने बताया कि सरकार के निर्णयों को देखते हुए राज्य कोर कमेटी ने हड़ताल का आह्वान स्थगित कर दिया है। शुक्रवार से स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रहेंगी।

कोरोना में चिकित्सकों की बहुत अहम भूमिका: विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना की वर्तमान स्थिति में समाज में चिकित्सकों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सकों की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। वे पूरी तन्मयता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। उनके साथ हुए हर वादे को लागू करने का पत्र निर्धारित अवधि में जारी होगा।

 
सरकार को अपनाना पड़ा नरम रुख
चिकित्सकों के रुख को देखते हुए सरकार को नरम रवैया अपनाना पड़ा। अगर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चिकित्सक ओपीडी के साथ आपात सेवाएं व पोस्टमार्टम बंद करते तो गंभीर संकट खड़ा हो जाता। स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर जातीं। चूंकि, एस्मा लागू करने के बाद चिकित्सक गुस्सा गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed