फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   goverment lady doctor run away for police man at safeedon

सरकारी डाक्टरनी को घर से भगा ले गया पुलिसवाला

Fri, 14 Aug 2015 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सफीदों।
ब्यूरो/अमर उजाला, सफीदों। Updated Fri, 14 Aug 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
goverment lady doctor run away for police man at safeedon

सरकारी डाक्टरनी को घर से पुलिसवाला ही घर से भगा ले गया। थाना प्रभारी पुलिसवाले पर गाज गिर गई है।

विज्ञापन


जुलाना थाना के प्रभारी अशोक कुमार पर सफीदों के सामान्य अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक को भगाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अभिषेक ने आरोपी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार शहर के सामान्य अस्पताल में आयुष विभाग की एक डाक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति में जुलाना थाना के प्रभारी अशोक कुमार पर बहला फुसलाकर भागकर ले जाने का आरोप लगाया है। लापता महिला डाक्टर के दो बच्चे हैं। सफीदों थाना पुलिस ने जुलाना थाना प्रभारी अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जींद के अर्बन एस्टेट निवासी एक व्यक्ति ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में उसकी पत्नी सफीदों में आयुष विभाग में चिकित्सक है और उसकी फिल्ड में ड्यूटी है। दस अगस्त को वह ड्यूटी पर गई थी और वहां से लापता हो गई। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को जुलाना थाना के प्रभारी भिवानी की डीसी कालोनी निवासी अशोक कुमार बहला फुसलाकर लेकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि अशोक कुमार का घर पर आना जाना था और उसकी पत्नी को झांसे में ले लिया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर डीसी कालोनी भिवानी निवासी अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


बॉक्स
महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस के आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है और विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।
अभिषेक जोरवाल, एसएसपी जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed