फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Govardhan Festival at Sri Chaitanya Gaudiya Math Temple

गौड़ीय मठ मंदिर में गोवर्धन महोत्सव

Tue, 17 Nov 2020 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Festival at Sri Chaitanya Gaudiya Math Temple
चंडीगढ़। सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में सोमवार को श्री गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। इस मौके पर अन्नकूट के भंडारा का भी आयोजन हुआ। कोविड-19 के कारण बाहरी भक्तों को मठ में प्रवेश नहीं दिया गया। केवल मठ में रहने वाले संन्यासी और भक्त ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए। भगवान की भव्य आरती हुई और उसके बाद अन्नकूट का भंडारा हुआ। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्त ने बताया कि सुबह मंगला आरती के बाद संकीर्तन और प्रवचन हुआ।
विज्ञापन

मठ के प्रबंधक वामन महाराज ने भक्तों को गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण जी ने गोवर्धन धारण लीला की थी। जब इंद्रदेव ने कहा कि सब लोग मेरी पूजा करें तो ब्रजवासियों ने उनकी पूजा करने से मना करके भगवान श्री कृष्ण में आस्था व्यक्त की थी। इससे इंद्र ने क्रोधित होकर पूरे ब्रज को बारिश द्वारा जल से डुबोने का प्रयास किया लेकिन भगवान श्री कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर पूरे गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी ब्रजवासियों को उसके नीचे शरण दी थी। उसके बाद प्रत्येक वर्ष गोवर्धन महोत्सव पूरे विश्व में भगवान श्रीकृष्ण जी के यशगान के लिए मनाया जाता है। इस दौरान गाय की विशेष रूप से विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने श्री गोवर्धन के सम्मुख नृत्य संकीर्तन करके आनंद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed