फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gori hai kaliyan tu la de mujjeh hari hari churiya...

गोरी है कलाइयां तू ला दे मुझे हरी हरी चूड़ियां...

Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gori hai kaliyan tu la de mujjeh hari hari churiya...
सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जया प्रदा। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। गोरी हैं कलाइयां तू ला दे मुझे हरी हरी चूड़ियां... जैसे ही यह गाना रंजू प्रसाद ने पति डॉ. एसएस प्रसाद के साथ पेश किया तो प्रसिद्ध अभिनेत्री जया प्रदा के साथ लोग झूमने लगे। हो भी क्या ना फिल्म आज का अर्जुन में अमिताभ बच्चन और जया प्रदा पर इस गीत फिल्माया गया था और फिल्म की हिरोइन टैगोर थिएटर में मौजूद थीं। मौका था बसंत गिरजा श्री सोसाइटी की ओर से आयोजित गीतों की शाम सुरीला सफर का। इस कार्यक्रम में जया प्रदा, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद रतनलाल कटारिया के अलावा बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। सोसाइटी की अध्यक्ष रंजू प्रसाद ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित कार्यक्रम में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने भी गीत गाए। जया प्रदा के आने पर कलाकारों ने सरगम फिल्म की धुन डफली वाले डफली बजा... उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज कैप्टन घुम्मन और सुचेता मुखोपाध्याय के गीत दिन है बहार के... से शुरू किया। इसके बाद शानू और अमजीत राही ने रूक जा ओ दिल दिवाने, रंजीत सिंह और हरलीन ने महबूब मेरे, मुकेश अरोड़ा और आशी ने चुरा के दिल मेरा गोरिया चली.. पेश कर खूब वाहवाही लूटी। जगदीप ढांडा और राधिक ग्रोवर ने नैनों में सपना, सपनों में सजना... गाकर सभी का दिल जीत लिया। राघव और बबीता ने हम तो तेरे आशिक हैं... और अशोक दत्त और पुष्पा ने दूरियां नजदीकियां बन गईं... गाकर समा बांध दिया। आईएएस अधिकारी साकेत कुमार ने पल पल दिल के पास.. आईपीएस सौरभ सिंह और सुदेश मेहता ने ये रातें ये मौसम... और रंजू प्रसाद ने जिंदगी इत्तेफाक है... पेश कर खूब तालियां बटोरीं। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने शराबी फिल्म का गना मंजिलें अपनी जगह है... गाकर माहौल बना दिया। इनके अलावा जसप्रीत जस्सल, डॉ. एसएस प्रसाद, मुकेश आनंद, सचिता, तरसेम राज, कंचन जैन, राजबीर और शरणदीप कौर ने भी गीत पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed