फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gopal kanda now save girl child life

गोपाल कांडा का नया 'कांड', अब बेटी को बचाएंगे

Fri, 14 Aug 2015 03:33 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
gopal kanda now save girl child life

एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में फंसे हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा ने वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। करीब पांच मिनट की इस मुलाकात में कांडा ने खट्टर को अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। हालांकि, सरकार के नुमाइंदों का तर्क है कि कांडा मुख्यमंत्री से सद्भावना मुलाकात करने आए थे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कांडा ने सीएम से फिल्म बोर्ड के जरिए हरियाणवी फिल्मों के प्रमोशन की बात की है। उन्होंने बेटी बचाओ अभियान को लेकर एक फिल्म बनाने की भी इच्छा जाहिर की है। मुख्यमंत्री को वह यह फिल्म दिखाने के भी इच्छुक हैं। अभी तक मुख्यमंत्री ने अपनी मंशा जाहिर नहीं की है।

विज्ञापन

बेटी बचाने संबंधी फिल्म की जानकारी दी

gopal kanda now save girl child life

पांच मिनट की इस मुलाकात के बाद कांडा मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से भी मिले। उन्हाने खुल्लर को भी उन्हीं बातों से अवगत करवाया, जो मुख्यमंत्री से की थीं।

खुल्लर के सामने भी कांडा ने बेटी बचाने संबंधी फिल्म की जानकारी दी है। इसके अलावा कांडा ने रीजनल चैनलों को बढ़ावा देने के लिए फ्री टू एयर की कंडीशन भी लागू करने की बात की है। हरियाणवी फिल्मों के प्रोत्साहन के लिए काम करना चाहते हैं।

हालांकि, यह सरकार के ऊपर है कि वह कांडा की बात से कितना इत्तेफाक रखती है। मालूम हो कि उन्हीं की कंपनी में काम करने वाली गीतिका शर्मा ने अपने सुसाइड के लिए गोपाल कांडा को जिम्मेदार ठहराया था। हुड्डा सरकार के कार्यकाल में गृह राज्य मंत्री रहे कांडा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ही मुखालफत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed