फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Google trending graph of cm badal and arvind kejriwal

जूता उछलते ही उछला बादल का सर्चिंग ग्राफ, केजरीवाल को पछाड़ा

Thu, 12 Jan 2017 05:07 PM IST
शिवानी अजय अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़
शिवानी अजय अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Jan 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
Google trending graph of cm badal and arvind kejriwal
गूगल ट्रेंड्स पर केजरीवाल को पछाड़ा
सीएम प्रकाश सिंह बादल पर लंबी में जूता क्या उछला, इंटरनेट पर उन्हें सर्च करने वालों की लंबी लाइन लग गई। बुधवार सुबह तक केजरीवाल को सर्च करने वालों की तादाद अच्छी खासी थी लेकिन बादल पर जूता फेंकने की खबर के बाद अचानक सर्च इंजन की बयार बदली और प्रकाश सिंह बादल ज्यादा सर्च किए गए।
विज्ञापन


गूगल ट्रेंड्स पर गौर करें तो बुधवार दोपहर सीएम बादल पर जूता फेंकने की घटना का असर इंटरनेट पर दोपहर बाद से देर शाम तक साफ दिखाई दिया। इस दौरान सीएम बादल को शाम 4.50 बजे तक जहां 65 लोगों ने सर्च किया वहीं, सवा पांच बजे तक इनकी संख्या बढ़कर 100 हो गई। इसके बाद ग्राफ थोड़ा धीमा हुआ लेकिन शाम साढ़े सात बजे इसमें फिर तेजी देखने को मिली। 
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह भी है कि मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक लोगों ने बादल के बजाय केजरीवाल के बारे में अपडेट सर्च किए। दरअसल, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को जैसे ही बलौंगी रैली में लोगों से केजरीवाल को सीएम समझ मतदान करने की अपील की, उन्हें सर्च करने वालों की तादाद बढ़ गई। बुधवार दोपहर केजरीवाल का ग्राफ चरम पर पहुंचा और उन्हें सर्च करने वालों ने 100 का आंकड़ा छू लिया। यह बात अलग है कि इसके बाद सीएम बादल ने उन्हें पछाड़ा और दोपहर 2.35 बजे बादल को 47 जबकि केजरीवाल को 14 लोगों ने सर्च किया। रात आठ बजे तक दोनों नेताओं में ग्राफिकल घमासान जारी था। 8.02 बजे केजरीवाल को 100 लोगों ने जबकि 8.17 बजे बादल को 98 लोगों ने सर्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर जूतम पैजार

Google trending graph of cm badal and arvind kejriwal
ट्विटर - फोटो : Demo Pic
लोग खुद ही तय करें कि इस हमले के पीछे कौन है। ये वही असामाजिक तत्व हैं जो पंजाब का माहौल बिगाड़ कर इसे कश्मीर बनाना चाहते हैं। विरोधी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ें लेकिन इस तरह सूबे की शांति भंग न करें। -डिप्टी सीएम, सुखबीर बादल

बादल साहब ने पंजाब की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। मेरी लोगों से अपील हैं कि वे बादल साहब को वोट देकर इस कायरतापूर्ण हमले का जवाब दें। शांति भंग करने वालों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। -केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल

सत्ता के लिए आम आदमी पार्टी कुछ भी कर सकती है। सीएम पर जूता फेंकना उसकी कायरता को दर्शाता है। -मनजिंदर सिंह सिरसा, शिअद प्रवक्ता

अपने ऊपर जूता फिंकवाकर अकाली दल वाले ड्रामा कर रहे हैं। -संजय सिंह, आप नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed