फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   google boy kautilya pandit number one in nine wonder kids in southern asia

गूगल ब्वॉय कौटिल्य के नाम एक और उपलब्धि

Sun, 31 Aug 2014 10:26 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, करनाल
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 31 Aug 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
google boy kautilya pandit number one in nine wonder kids in southern asia

विश्व के चर्चित बच्चों में पहले स्थान पर

विज्ञापन

गूगल ब्वॉय के नाम से प्रसिद्ध हरियाणा के करनाल वासी कौटिल्य पंडित के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, घरौंडा कस्बा से कोहंड गांव वासी गूगल ब्वाय कौटिल्य पंडित का नाम विश्व के चर्चित बच्चों में से सबसे पहले नंबर पर आया है।

इसका उल्लेख डेक्कन क्रॉनिकल (अंग्रेजी अखबार) ने किया है। इसमें दक्षिणी एशिया के नौ वंडर किड्स जिन्होंने इतिहास बनाया है, उनमें कौटिल्य पंडित का नाम शुमार है। इस उपलब्धि से परिवार के लोगों के अलावा हरियाणा और भारत का नाम रोशन हुआ है। अब कौटिल्य की रुचि के मुताबिक आगे बढ़ाने में उनके पिता सतीश शर्मा पूरा साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन


दक्षिणी एशिया के नौ वंडर किड्स में कौटिल्य पंडित की उपलब्धि है कि वह विभिन्न साईक्लोजिस्ट की ओर से सबसे कम उम्र का अब तक का विश्व का सबसे चर्चित बच्चा रहा है। यही कारण है कि कौटिल्य को 11 राज्यों में 88 बार सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होनहार बच्चों की उपलब्धियां

google boy kautilya pandit number one in nine wonder kids in southern asia

दक्षिणी एशिया के नौ वंडर किड्स जिन्होंने इतिहास बनाया है, उनमें कौटिल्य पंडित के अलावा मुंबई वासी तृप्तराज पांडेय हैं, जो तीन वर्ष की उम्र में ऑल इंडिया रेडियो पर आए।

हिमाचल प्रदेश में नूरपुर के रहने वाले अकृत जसवाल जिन्होंने सात वर्ष की उम्र में सर्जरी की। शौर्य महनोत जो छह वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति रहे। सूरत वासी प्रियांशी सोमानी जो 11 वर्ष की उम्र में मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड कप 2010 में सौ प्रतिशत एक्युरेसी पर रहीं।

पाकिस्तान वासी अरफा करीम नौ वर्ष की उम्र में माइक्रो सॉफ्ट प्रोफेशनल सर्टिफिकेट विजेता बनीं। पाकिस्तान वासी हैरिस मंजूर ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ के जीरो लेवल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। थाईलैंड वासी अजय पुरी ने चार वर्ष की उम्र में वेब डिजाइन की।

लखनऊ से सुषमा ने सात वर्ष की उम्र में दसवीं पास और 14 साल की उम्र में स्नातक की उपाधि ली। इनमें कौटिल्य पहले पायदान पर हैं।

नौ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है कौटिल्य

google boy kautilya pandit number one in nine wonder kids in southern asia

हर बच्चा ज्ञान से भरा है। उसको दिशा देने की कमी है। कौटिल्य पंडित के पिता सतीश शर्मा बताते हैं कि हर माता-पिता का कर्तव्य बनता है कि वह अपने बच्चे को एक विषय में निपुण करें।

उसके सामने सवाल करें और उत्तर बताएं। जब बच्चा सवाल करे तो उसका भी उत्तर सटीक दें। बच्चे को चर्चित करने के लिए यह नहीं है कि उसकी रुटीन पढ़ाई प्रभावित करें।

आजकल कौटिल्य का ज्यादा ध्यान अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट टेक्नोलॉजी में है। वह करीब नौ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है, लेकिन अभी तक अप्लाई नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed