{"_id":"5e07b5bd8ebc3e87c20e5ae1","slug":"good-news-women-will-distribute-onions-at-the-rate-of-rs-65-chandigarh-news-pkl3614070135","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 रुपये में बिकने वाला प्याज यहां 65 रुपये में खरीदें, चंडीगढ़ में महिलाओं की खास पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 रुपये में बिकने वाला प्याज यहां 65 रुपये में खरीदें, चंडीगढ़ में महिलाओं की खास पहल
Sun, 29 Dec 2019 10:22 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जो यूटी प्रशासन नहीं कर पाया वह नारी जागृति मंच की महिलाओं ने कर दिखाया है। सरकारी सिस्टम को आईना दिखाते हुए नो प्रॉफिट नो लॉस पर मंच की महिलाएं रविवार को प्याज वितरण करेंगी। शिविर में 65 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज का वितरण किया जाएगा। श्री हनुमत धाम परिसर में मंच की महिलाएं यह स्टॉल लगाएंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चंडीगढ़ शहर में एक महीने से प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। यहां तक कि इस बार ट्राइसिटी में 140 रुपये की दर से प्याज बेंचा गया है। हैरानी यह रही कि कीमतें इतनी बढ़ने के बाद भी यूटी प्रशासन की ओर से नो प्रॉफिट और नो लॉस का स्टॉल नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की ओर से इस बाबत कई बार मांग भी की गई। लेकिन प्रशासन इस ओर मौन रहा, अब नारी शक्ति ने प्रशासन को आईना दिखाने का बीड़ा उठाया है। नारी जागृति मंच की ओर से महिलाओं ने एकजुट होकर नो प्रॉफिट एंड नो लॉस के स्टॉल लगाने का फैसला किया है। यह शिविर सेक्टर-40 के श्री हनुमत धाम मंदिर परिसर में 12 बजे दोपहर को लगाया जाएगा। शिविर में मंच की महिलाएं 65 रुपये की दर से प्याज का वितरण करेंगी।
विज्ञापन
शहर में 110 रुपये में बिक रहा प्याज
इन दिनों चंडीगढ़ शहर की अपनी मंडी में 110 रुपये प्रति किलों की दर से प्याज बेचा जा रहा है। सेक्टर-26 की मंडी में 100 रुपये की दर से प्याज का वितरण हो रहा है। नासिक और अलवर से आने वाले प्याज की थोक की कीमत 75 से 80 रुपये है।