{"_id":"5734b74e4f1c1b90109198ba","slug":"good-news-sector-16-and-17-connect-with-underpass-proposal-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, सेक्टर-17 बनेगा कॉमर्शियल और एंटरटेनमेंट हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, सेक्टर-17 बनेगा कॉमर्शियल और एंटरटेनमेंट हब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 पार्किंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 को पूरी तरह से कॉमर्शियल और एंटरटेनमेंट हब के तौर पर विकसित करने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है। इस सेक्टर के कुछ हिस्सों को व्हीकल फ्री भी बनाया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-17 और सेक्टर-16 आपस में अंडरपास के जरिए कनेक्ट होंगे। यह नया अंडर पास बनाने का प्रपोजल इंजीनियरिंग विभाग तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
अगले हफ्ते सोमवार को इसके ले-आउट प्लान पर अधिकारियों की एक्सपर्ट्स के साथ मीटिंग भी होगी। अंडर पास सेक्टर-17 पार्क प्लाजा के पास से सेक्टर-16 में शांति कुंज के सामने की लाइट प्वाइंट पर खत्म होगा। यह अंडर पास 210 मीटर का होगा। इसके बनने से जनमार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
मल्टीलेवल कार पार्किंग शुरू होने से बंद होने वाली दो ओपन पार्किंग को भी डेवलप किया जाएगा। दोनों पार्किंग में बबल फाउंटेन लगाने के साथ बच्चों के खेलने के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। दरअसल प्रशासन ने पूरे सेक्टर-17 को नया रूप देने का ले-आउट प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रस्ताव में भी इसे शामिल किया है। उसी प्लान का एक हिस्सा मल्टीलेवल पार्किंग थी। इसके शुरू होने के बाद अब प्रशासन अंडर पास का काम शुरू करेगा। सोमवार को इस पूरे प्रोजेक्ट पर अधिकारियों की एक्सपर्ट्स के साथ मीटिंग होगी। जिसमें सभी चीजों को फाइनल किया जाएगा।
बनेगा कन्वेंशन सेंटर
सेक्टर-17 में कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा। जिसमें म्यूजियम और आर्ट गैलरी भी होगी। इसके लिए एमसी ऑफिस के सामने बने पुलिसकर्मियों के घरों को हटाया जाएगा। इन घरों वाली जगह पर ही कन्वेंशन सेंटर बनेगा। वैसे भी सेक्टर-17 को कॉमर्शियल सेक्टर के रूप में जाना जाता है। रेजिडेंशियल एरिया इस सेक्टर में बहुत कम है।
ये भी है प्लान में
एक्टिवेटिंग प्लाजा
फाउंटेन प्लाजा
गैदरिंग स्पेसिज
फूड ऑन व्हील्स
सिटिंग एनक्लेव
ट्रांजिट हब
आर्टिस्ट विलेज
आर्ट फेयर्स
फॉरमर्स मार्केट